फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Emotional description of Rukmini's marriage on the sixth day of Shrimad Bhagwat Katha

Chandigarh News: श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन

Wed, 31 Dec 2025 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Emotional description of Rukmini's marriage on the sixth day of Shrimad Bhagwat Katha
पंचकूला। सेक्टर-16 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में आगे बढ़ रही है। कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचक आचार्य हर्षमणि ने इस प्रसंग के माध्यम से श्रोताओं को भक्ति, विश्वास और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब संसार में सभी रास्ते बंद हो जाते हैं, तब परमात्मा के द्वार भक्तों के लिए स्वतः खुल जाते हैं। सच्ची आस्था और निष्कलंक भाव से की गई प्रार्थना कभी व्यर्थ नहीं जाती। आचार्य ने रुक्मिणी के परम प्रेम, धैर्य और श्रीकृष्ण के प्रति अटूट विश्वास को जीवन का आदर्श बताते हुए कहा कि भक्त और भगवान का संबंध सांसारिक बंधनों से परे होता है। कार्यक्रम में एसपी चावला, मुकेश मित्तल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed