{"_id":"0fee90e41deb4585c46fa4e7691a7ac3","slug":"emergency-services-of-banoor-hospital-s-close-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज ध्यान दें, इस अस्पताल में रात को नहीं मिलेगी इमरजेंसी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज ध्यान दें, इस अस्पताल में रात को नहीं मिलेगी इमरजेंसी सुविधा
अमर उजाला, बनूड़
Updated Tue, 03 Dec 2013 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के 50 के करीब गांवों के 20 हजार लोगों को सेहत सुविधाएं प्रदान कर रहे अस्पताल में रात की इमरजेंसी सेवा बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन
ऐसा डाक्टरों की कमी के कारण हुआ है। क्योंकि 6 मेडिकल पदों पर केवल दो ही डॉक्टर रह गए हैं। इससे लोगों में काफी रोष है।
इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां एवं लोग एकजुट हो गए हैं। उन्होंने सेहत मंत्री से तुरंत इमरजेंसी सेवा शुरू करने की मांग उठाई है।
बनूड़ अस्पताल में एक सीनियर मेडिकल आफीसर के अलावा 6 मेडिकल अफसर के पद हैं। इनमें से तीन पहले से खाली थे।
एक डॉक्टर भूपिंदर सिंह के सीनियर मेडिकल अफसर बतौर रिलीव कर दिया। इसके बाद यहां सिर्फ दो डाक्टर रह गए हैं।
तीस बिस्तरे के इस अस्पताल में हर रोज 10 से 15 के करीब भर्ती रहते हैं। जबकि सैकड़ों मरीज ओपीडी में दवाई लेने के लिए आते हैं। अस्पताल में पाच नर्सों के पद खाली पड़े हैं।
ऐसे ही एक फार्मासिस्ट का पद भी खाली है। कंप्यूटर ऑपरेटर का पद भी खाली है। डाक्टरों की कमी के कारण सुबह 9बजे से दोपहर 3बजे तक लोगों को डाक्टरी सुविधा मिल रही हैं।
विज्ञापन
इस के बाद कोई भी मरीज दाखिल नहीं हो सकता। अस्पताल की सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. ऊषा सिंगला ने बताया कि मजबूरी में यह कदम उठाया गया है।
मामला सिविल सर्जन मोहाली के ध्यान में है। जल्दी ही यहां मेडिकल अफसर तैनात किया जाएगा, फिर सेवा को बहाल कर दिया कर दिया जाएगा।