{"_id":"61941581d558c81f0b210f92","slug":"emerald-martial-arts-academy-players-won-the-state-taekwondo-championship-chandigarh-news-pkl4332215124","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमराल्ड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बाजी मारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। एमराल्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बाजी मारी है। यह चैंपियनशिप 13 और 14 नवंबर को हुआ था।
यह जानकारी 5वें डैन ब्लैक बेल्ट व अकादमी के मैनेजिंग डायरेक्टर मास्टर शिव राज घरती ने मंगलवार को दी। इस जीत पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की है। इसके लिए वह सभी को बधाई देते हैं व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
उन्होंने बताया कि सब-जूनियर वर्ग में अकादमी की सान्या ठाकुर ने क्योरुगी (फाइट) में स्वर्ण पदक जीता। कैडेटों में तरुशी गौड़ और राजा ने स्वर्ण, रवि घरती और प्रवर ठाकुर ने रजत और गामिनी सम्मा ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं जूनियर वर्ग में देव राज घरती, दीपांशु चौहान और ललित बिष्ट ने स्वर्ण जबकि कशिश अग्रवाल ने रजत पदक हासिल किया। सीनियर वर्ग में सिमरन और नूपुर मल्होत्रा ने स्वर्ण, आकाश चौधरी ने रजत और खुशी, अनुपम और चिराग जिंदल ने कांस्य पदक जीता। अंडर पूमसे इवेंट में, सब जूनियर में सान्या ठाकुर ने कांस्य, कैडेट वर्ग में प्रवर ठाकुर ने रजत, देव राज घरती ने जूनियर में रजत और सीनियर वर्ग में खुशी और पंकज ने रजत पदक जीता।