फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   eleven panchayat big decision, no dj playing in marriage and no firing in wedding

11 गांवों की पंचायतों का बड़ा फरमान, डीजे बजाया तो भरना होगा जुर्माना

Tue, 18 Apr 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Tue, 18 Apr 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
eleven panchayat big decision, no dj playing in marriage and no firing in wedding
महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
11 गांवों की पंचायतों ने बड़ा फैसला लेते हुए एक फरमान सुनाया है, जिसका पालन नहीं करने पर लोगों को जुर्माना भुगतना पड़ेगा। मामला हरियाणा के झज्जर का है। जिले के भर में डीजे के बढ़ते हुए दुष्प्रभाव को रोकने के लिए 11 गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों ने मिलकर महापंचायत का आयोजन कर विवाह सहित किसी भी समारोह में डीजे न बजाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गांव बिलोसपुरा की बीसी चौपाल प्रांगण में संपन्न हुई इस महापंचायत की अध्यक्षता 11 के प्रधान ओमप्रकाश ने की। इसमें वक्ताओं ने कहा कि विवाह के अवसर पर बजाया जाने वाला डीजे ध्वनि प्रदूषण करता है तथा इसके कारण लोग अधिक हुड़दंग करते हैं।
विज्ञापन


पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी प्रकार के आयोजन में इन गांवों में डीजे नहीं बजाया जाएगा। जो भी व्यक्ति इस आदेश को न माने उसे 21 हजार का जुर्माना देना होगा और सामाजिक बहिष्कार के रूप में उसके घर ग्रामीण भोजन ग्रहण करने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज में गाना बजाया तो भी जुर्माना

eleven panchayat big decision, no dj playing in marriage and no firing in wedding
महापंचायत - फोटो : amar ujala
इसके अलावा भी किसी गाड़ी या अन्य किसी माध्यम जैसे स्पीकर या लाउड स्पीकर द्वारा भी तेज आवाज में कोई गाना आदि बजाने पर भी जुर्माना राशी का प्रावधान किया गया है। अगर किसी व्यक्ति ने डीजे बजाने की मंशा से गांव में डीजे बुला भी लिया तो भी जुर्माना लेकर ही छोड़ा जाएगा और इसके बाद भी अगर किसी प्रकार की पंचायत द्वारा तय फैसले की अवमानना की गई तो उसका सामाजिक बहिष्कार भी किया जाएगा।

पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया तथा डीजे न बजाने का प्रण किया। इस मौके पर सभी इन गावों की पंचायत प्रतिनिधियों करण सिंह भिंडावास, जागेराम शजाहंपुर, जयभगवान रेढूवास, दानीराम शर्मा कोंदराली, ओमप्रकाश नंबरदार निवादा, जयप्रकाश कान्वाहा, लीलाराम भिंडावास व अतर सिंह के अलावा भी सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

शराबियों पर भी रहेगी पैनी नजर

eleven panchayat big decision, no dj playing in marriage and no firing in wedding
महापंचायत - फोटो : amar ujala
11 गांवों की पंचायत में डीजे के साथ साथ किसी भी समारोह के अवसर या अन्य किसी भी प्रकार से गली मोहल्ले में शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को भी बक्शा नहीं जाएगा। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति शराब पीकर गाली-गलौज करते हुए पाया गया तो उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। गांव बिलोचपुरा समेत ग्यारह गांवों की पंचायतें इस प्रकार के असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखेंगी।

इन गांवों में प्रभावी होगा फैसला
डीजे बंद करने का प्रतिबंध में बिलोचपुरा, शाहजहांपुर, भिंडावास, कन्वाहा, निवादा, रेढूवास, चढ़वाणा, कोहन्दरावली, मुंडाहेड़ा, कोयलपुर, खेतावास गांव की पंचायत शामिल है।

क्या कहते हैं डीसी
डीसी आरसी बिढाण ने कहा कि शरारती तत्वों पर नकेल कसने के जिए इसी प्रकार से पंचायतों की यह पहल अच्छी है। इस प्रकार से निम्न स्तर से जब आमजन जागरूक होगा तभी जाकर शादी समारोह में होने वाली अनहोनी घटनाओं में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed