फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity will be affordable ‌from April 1

बड़ी खुशखबरीः 1 अप्रैल से सस्ती होगी बिजली, जानिए कितना मिलेगा फायदा

Fri, 31 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be affordable from April 1
सस्‍ती बिजली
एक अप्रैल से हरियाणा में बिजली की दर 52 पैसे प्रति यूनिट कम हो जाएगी। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली दरों में कटौती के आदेश जारी कर दिए हैं, जिसे पहली अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 60 लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। बिजली की दरों में कमी फ्यूल सरचार्ज के रेट कम होने से आई है। पहले फ्यूल सरचार्ज 1.17 रुपये प्रति यूनिट था, जो अब कम होकर 65 पैसे रह गया है। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। जून महीने तक फ्यूल सरचार्ज 65 पैसे रहेगा, जबकि इसके बाद कम होकर 37 पैसे हो जाएगा। 
विज्ञापन


इससे बिजली की दरों में और कमी होगी। पहले 250 यूनिट के बिल में 292 रुपये एफएसए के भरने पड़ते थे, अब यह कम होकर 162 रुपये रह जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष तौर पर 130 रुपये का लाभ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा विधानसभा में पहले ही एक अप्रैल से बिजली की दरों में 50-60 पैसे प्रति यूनिट कमी की घोषणा कर चुके हैं, जिसे अब विद्युत विनियामक आयोग ने अमली जामा पहना दिया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि एफएसए के लगातार कम होने से साल दर साल बिजली की दरों में और कमी आएगी। इससे बिजली की चोरी में कमी आने सहित बकाये की अदायगी करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या भी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed