{"_id":"57bbeae04f1c1bcc59d4f388","slug":"electricity-toll-free-helpline-number-issue-by-power-corporation-haryana-power-cut-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बिजली को लेकर कोई समस्या है तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बिजली को लेकर कोई समस्या है तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Aug 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के 55 लाख उपभोक्ताओं को अबाधित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली वितरण निगमों ने सेंट्रलाइज्ड उपभोक्ता सुविधा केंद्र बनाया है।
यह निर्णय उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के लिए लिया गया है। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत आने वाले उपभोक्ता अपनी शिकायत 18001801550 टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं। वहीं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता 18001804334 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन नंबरों पर शिकायत इंट्रेक्शन वायस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) के जरिये दर्ज कराई जा सकती है।
प्रवक्ता ने बताया कि उपभोक्ता सुविधा केंद्र से शिकायत संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों को सीमित समय अवधि में निवारण के लिए भेज दी जाएगी। अगर तय समय में संबंधित लाइन कर्मचारी शिकायत का निपटारा नहीं करते हैं तो शिकायत अपने आप उच्च अधिकारियों के पास चली जाएगी।