फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity supply cut off in several areas of Derabassi for the last 12 hours

Chandigarh News: डेराबस्सी के कई इलाकों में बारह घंटे से बिजली गुल

Sat, 24 Jan 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply cut off in several areas of Derabassi for the last 12 hours
डेराबस्सी। इलाके में में बीती देर रात से हो रही तेज बारिश ने शहर के विभिन्न इलाकों में भारी तबाही मचा दी। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तहसील कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड के पास बड़े पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिससे आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। डेराबस्सी बस अड्डे पर नगर काउंसिल द्वारा लगाया गया एक बड़ा बोर्ड भी तेज हवाओं का सामना न कर सका और गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन बड़ा हादसा होने से थोड़ी दूर बचाव हो गया। बारिश के कारण रात से ही डेराबस्सी इलाके में बीती रात व सुबह से बिजली सप्लाई भी 12 घंटे से बाधित रही, जिससे घरेलू जीवन और पानी की सुविधा प्रभावित हुई स्थानीय लोगों ने गिरे पेड़ों को हटाने, बिजली बहाल करने और भविष्य में सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed