फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity department again raided Nayagaon, shopkeepers protested

Chandigarh News: बिजली विभाग ने फिर नयागांव में मारा छापा, दुकानदारों ने जताया विरोध

Sat, 22 Jul 2023 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity department again raided Nayagaon, shopkeepers protested
नयागांव। इलाके में दूसरे दिन भी बिजली विभाग ने छापेमारी की। इसके बाद नयागांव मार्केट में हलचल मच गई। चालान से बचने के चलते सभी ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। वहीं बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए 3-4 लोगों के चालान काटे और घरों का लोड चेक किया। इसके बाद दुकानदारों ने इकट्ठा होकर रोज-रोज विभाग के खौफ से बचने के लिए हल निकालने पर चर्चा की।जानकारी के अनुसार, इलाके में बिजली के नए कनेक्शन और कॉमर्शियल कनेक्शन पर सरकार ने रोक लगा रखी है। इसके बावजूद डीलर रोड के किनारों वाली जगहों पर कॉमर्शियल प्लॉट काटकर दोगने रेटों में बेच देते हैं। दुकान लेने वालों को बाद में पता चलता कि यहां कॉमर्शियल मीटर नहीं मिलेगा और मजबूरी में उन्हें घरेलू मीटर लेना पड़ता है। वहीं, शिव शक्ति मार्केट के दुकानदारों का इस बारे में कहना है कि अगर इलाके में कॉमर्शियल मीटर मिलने ही नहीं हैं तो नगर परिषद दुकानों के प्लॉट क्यों कटने दे रही है।
विज्ञापन


भाजपा नेता बोले- वोट बटोरने का प्रदेश सरकार का जुगाड़
इस बारे में भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने यह स्टंट खेला है। पिछले काफी समय से कई सरकारें ऐसा कर चुकी हैं। वह चुनाव से पहले लोगों में बिजली विभाग की कार्रवाई का डर दिखाती हैं। इसके बाद जल्द ही व्यापारिक इमारतों को काॅमर्शियल मीटर देने का आश्वासन दिया जाता है। इसके साथ ही चुनाव से करीब दो-तीन महीने पहले घरेलू कनेक्शन मिलना भी शुरू हो जाते हैं। ऐसा कर वोट बैंक सुधारने की कोशिश की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed