फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity bill of the martyr's house paid by Navjot singh Sidhu

सिद्धू ने अपने खाते से चुकाया शहीद के घर का बिजली बिल, अवाक रह गए सभी

Tue, 03 Oct 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर(पंजाब) Updated Tue, 03 Oct 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity bill of the martyr's house paid by Navjot singh Sidhu
Navjot singh sidhu - फोटो : File Photo
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के घर और पार्क का करीब ढाई लाख का बिजली बिल अपने खाते से चुकाया है। सिद्धू शहीद के पैतृक गांव खटकड़कलां में पिछले लंबे समय से बन रहे म्यूजियम का काम रोके जाने के चलते प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों ने जैसे ही शहीद के घर का बिजली बिल न भुगतने की बात सिद्धू के ध्यान में लाई तो सिद्धू ने तुरंत अपने सहायक को गाड़ी से चेकबुक लाने को कहा। इसके बाद उन्होंने ढाई लाख का चेक पावरकाम के नाम काट डीसी सोनाली गिरी को सौंप दिया। इस मौके पर सिद्धू ने कहा कि 23 मार्च तक खटकड़कलां में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की याद में बनाया जा रहा म्यूजियम का काम पूरा हो जाएगा। इस मौके पर विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगुपुर, नगर काउंसिल प्रधान ललित मोहन पाठक, पार्षद डॉ. कमल, विनोद पिंका भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन


इस दौरान सिद्धू ने नगर काउंसिलों के रुके विकास प्रोजेक्ट की राशि भी अगले एक दो महीने में जारी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में बहुत भ्रष्टाचार हुआ और सभी कामों का रिव्यू करने के लिए राशि रोकी गई थी, लेकिन अब पैसे जारी करने शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed