फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity bill may increase again: Plan to increase MC tax from 10 paise to 16 paise per unit

फिर बढ़ सकता है बिजली बिल: चंडीगढ़ निगम की योजना, एमसी टैक्स को 10 पैसे से 16 पैसे प्रति यूनिट करने का प्लान

Thu, 21 Nov 2024 02:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 02:33 AM IST
सार

चंडीगढ़ के लोगों के घरों में जो बिजली का बिल आता है, उसमें प्रति यूनिट 10 पैसा एमसी टैक्स लगता है। यह टैक्स दिसंबर 2019 में लगाया गया था। इससे नगर निगम को सालाना 15 से 16 करोड़ रुपये की आमदनी होती है।

विज्ञापन
Electricity bill may increase again: Plan to increase MC tax from 10 paise to 16 paise per unit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़वासियों को बिजली के दाम बढ़ने का दूसरा झटका लग सकता है। बिजली के बिल में लगने वाले एमसी टैक्स को नगर निगम बढ़ाने जा रहा है। प्रस्ताव के अनुसार हर यूनिट पर लगने वाले 10 पैसे एमसी टैक्स को नगर निगम 16 पैसे करने जा रहा है। यह 60 फीसदी की बढ़ोतरी है। 
विज्ञापन


23 नवंबर को सदन की बैठक में एमसी टैक्स की बढ़ोतरी का प्रस्ताव लाया जाएगा। अगर पार्षद इसे पास करते हैं तो एक साल में दूसरी बार बिजली का बिल लोगों का बढ़ जाएगा, क्योंकि एक अगस्त से बिजली विभाग ने भी अधिकतम 16 फीसदी तक दाम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


शहर के लोगों के घरों में जो बिजली का बिल आता है, उसमें प्रति यूनिट 10 पैसा एमसी टैक्स लगता है। यह टैक्स दिसंबर 2019 में लगाया गया था। इससे नगर निगम को सालाना 15 से 16 करोड़ रुपये की आमदनी होती है। निगम ने कहा है कि पंजाब में बिजली की खपत पर दो प्रतिशत का म्युनिसिपल टैक्स लगाया जाता है, जो करीब 16 पैसा प्रति यूनिट होता है। हालांकि, हरियाणा में यह महज 8 पैसा प्रति यूनिट है। चूंकि, नगर निगम वित्तीय संकट से जूझ रहा है। निगम को राजस्व बढ़ाने के तरीके खोजने हैं इसलिए नगर निगम ने प्रस्तावित किया है कि बिजली के बिल पर लगने वाले एमसी टैक्स को 10 पैसे प्रति यूनिट से बढ़ाकर पंजाब की तर्ज पर 16 पैसे कर दिया जाए। निगम को उम्मीद है कि इससे उन्हें 15 से 16 करोड़ की जगह हर साल 22 से 23 करोड़ रुपये की आमदनी होने लगेगी। इस प्रस्ताव पर 23 नवंबर को चर्चा होगी। अगर पार्षदों ने पास कर दिया तो प्रशासन को नोटिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के समय आप ने एमसी टैक्स को खत्म करने का किया था वादा 

वर्ष 2021 में नगर निगम के चुनाव हुए थे। चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 16 दिसंबर 2021 को अपना मेनिफेस्टो जारी किया था, जिसे आप ने घोषणा पत्र कहा था। उसमें कई वादों के साथ यह भी कहा था कि वह बिजली के बिलों में नगर निगम की ओर से लगाए जाने वाले एमसी टैक्स को वह खत्म करेंगे। अब यही आम आदमी पार्टी टैक्स को खत्म करना तो दूर करीब 60 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव लेकर आई है।

संस्था ने नहीं भरा 17 लाख का पानी का बिल, अब निगम भरेगा

नगर निगम में अप्रैल 2008 में पीपल फॉर एनिमल्स संस्था को सेक्टर-25 में गौशाला चलाने का काम सौंपा था। संस्था ने अगस्त 2023 तक सेक्टर-25 में गोशाला चलाई। इस दौरान उन्होंने करीब 17 लाख रुपये के पानी के बिल का भुगतान नहीं किया जो, अब 20.89 लाख रुपये हो गए हैं। लगातार बढ़ रहे बिल की वजह से गोशाला का पानी का कनेक्शन कट सकता है। इससे गाएं प्रभावित हो सकती हैं इसलिए बैठक में यह प्रस्ताव लाया जा रहा है कि पानी के बिल को फिलहाल निगम भर दे। इस बीच पीपल फॉर एनिमल्स संस्था से बकाया वसूल करने की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही शहर के 926 डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्टर्स के साथ नगर निगम के एमओयू को 30 अप्रैल 2025 तक एक्सटेंशन देने का भी एजेंडा आएगा। सदन बैठक में केबल ऑपरेटर के ग्राउंड रेंट को हर साल 10 से 20 फीसदी बढ़ाने और सेक्टर-25 व मलोया के गोशाला में कैटल फीड पहुंचाने के वर्तमान टेंडर को एक्सटेंशन देने का भी एजेंडा लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed