फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elections for Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor in Chandigarh today all update news

Chandigarh: चंडीगढ़ निगम में INDIA गठबंधन की हार, भाजपा ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव

Mon, 04 Mar 2024 01:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 01:52 PM IST
सार

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा और आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला था। दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने 28 फरवरी को नामांकन भरा था। सीनियर डिप्टी मेयर पद पर गठबंधन के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह गाबी और भाजपा के प्रत्याशी कुलजीत सिंह संधू के बीच और डिप्टी मेयर के पद पर गठबंधन की प्रत्याशी निर्मला देवी और भाजपा प्रत्याशी राजिंदर शर्मा के बीच मुकाबला हुआ।

विज्ञापन
Elections for Senior Deputy Mayor and Deputy Mayor in Chandigarh today all update news
चंडीगढ़ में भाजपा ने जीता सीनियर डिप्टी मेयर और मेयर का चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर का चुनाव जीतने वाले INDIA गठबंधन को सोमवार को बड़ा झटका लगा। भाजपा ने चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है।
विज्ञापन


भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव जीत लिया है। वहीं डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा के राजिंदर शर्मा ने गठबंधन की निर्मला देवी को दो वोट से हराया है। भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 17 वोट मिले।

विज्ञापन


सीनियर डिप्टी मेयर के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन का एक वोट कैंसिल हुआ है। चुनाव में भाजपा को 19 वोट और गठबंधन को 16 वोट मिले हैं। एक वोट कैंसिल हुआ है। माना जा रहा है कि अकाली दल के हरदीप सिंह ने फिर से भाजपा को वोट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जीत के बाद सांसद किरण खेर ने कहा कि मैं आज खुश हूं कि हम आज जीते हैं, आज भी एक वोट अमान्य हुआ तो किसी ने खिलाफ में वोटिंग की होगी... सभी भाजपा के पक्ष में हैं और देश में अब सबका रुख भाजपा की ओर है। कांग्रेस के कई बड़े नेता अब भाजपा में हैं, हिमाचल प्रदेश में अभिषेक मनु सिंघवी हार गए वह भी सबने देखा। भाजपा काम करती है, प्रधानमंत्री लोगों के लिए काम करते हैं और यही कारण है कि सभी भाजपा को पसंद करते हैं। 

इससे पहले 11:12 मिनट पर वोटिंग खत्म हुई। सांसद किरण खेर ने पहला वोट डाला। उनके वोट डालने से पहले पार्षद सौरभ जोशी उनके पास आ गए, जिसको लेकर सदन में हंगामा हो गया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने आरोप लगाया कि मतदान से पहले कोई पार्षद अपनी सीट से उठकर मतदान डालने वाले के पास कैसे जा सकता है। हालांकि बाद में मेयर के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।

सदन में पीठासीन अधिकारी मेयर कुलदीप कुमार और डीसी विनय प्रताप सिंह भी मौजूद हैं। वोटिंग के लिए मेयर ने डेढ़ घंटा तय किया है। आम आदमी पार्टी से बीजेपी में गए तीनों पार्षदों ने अपना वोट डाल दिया है।

वोटों की गिनती से पहले नगर निगम के संयुक्त सचिव गुरिंदर सिंह सोढ़ी के मेयर के साथ बैठने को लेकर भाजपा ने हंगामा शुरू कर दिया है। भाजपा के सौरभ जोशी ने आपत्ति जताई है कि क्या वह नियमों के अनुसार ऐसा कर सकते हैं।


वहीं चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि मामला पंजाब का है, पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं... भाजपा के पास नंबर है। 
 
 
भाजपा में गए तीनों पार्षद सीधे चुनाव में पहुंचे
हाल ही में भाजपा में गए वार्ड नंबर-16 की पार्षद पूनम, वार्ड नंबर-19 की पार्षद नेहा और वार्ड नंबर-20 के पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला अभी तक शहर से बाहर थे। बताया जा रहा है कि पहले वो तीनों पंचकूला के एक निजी होटल में थे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी हाउस और अब बरवाला में कहीं थे। भाजपा को डर है कि आम आदमी पार्टी उनसे फिर संपर्क करके उन्हें पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेंगे इसलिए उन्हें बाहर रखा गया है। तीनों पार्षद सोमवार को ही सीधे नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed