रोहतक रैली में पीएम मोदी लगाएंगे तोहफों की झड़ी, जानें-प्रदेश को मिलेगी क्या-क्या सौगात
- सीएस ने रैली की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का लिया जायजा।
- रैली स्थल में रहेगी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, 50 एलईडी स्क्रीन लगेंगी।
- 15 हजार वाहनों की अलग पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड भी तैयार होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में आठ सितंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव केशनी आंनद अरोड़ा ने कमान संभाल ली है। उन्होंने गुरुवार को रोहतक में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान यह तय किया गया कि पूरा रैली स्थल न केवल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा, बल्कि इस स्थल पर 50 एलईडी स्क्रीन भी लगाई इतना ही नहीं यहां रैली में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी।
वहीं यहां आने 15 हजार वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग स्थल की भी व्यवस्था की जाएगी। रैली स्थल के पास ही हेलीपैड भी तैयार किया जाएगा। अफसरों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही मुख्य सचिव ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री 5 विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
जिसमें दुल्हेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास, रोहतक में 576 सस्ते आवास, बडोली (पलवल), पुन्हाना (नूंह), मंडोकला (पलवल), उगालन (हिसार) तथा कालांवाली (सिरसा) के कन्या महाविद्यालय, थानेसर, लाडवा, शाहबाद तथा पिहोवा (कुरुक्षेत्र) में केंद्रीयकृत नियंत्रण एवं निरीक्षण प्रणाली के साथ ऊर्जा-कम-स्ट्रीट लाइट परियोजना और समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, फरीदाबाद शामिल हैं।
इसके अलावा, 5 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिनमें श्री शीतला माता देवी चिकित्सा महाविद्यालय, गुरुग्राम, ए.बी.डी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में सड़क तंत्र के निर्माण, मेगा फूड पार्क, आईएमटी रोहतक, समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, करनाल, पुलिस परिसर भोंडसी में 576 आवास निर्माण शामिल हैं।
पानी के लिए रखे जाएंगे घड़े
कार्यक्रम स्थल पर लगभग 150 शौचालय की व्यवस्था की जायेगी और पेयजल भी उपलब्ध होगा। एक नई पहल करते हुए कार्यक्रम में पीने के पानी के लिए जगह-जगह पर घड़ों की व्यवस्था की गई है, ताकि प्लास्टिक के प्रयोग को कम किया जा सके। इसके अलावा, पार्किंग स्थलों की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिनमें लगभग 15 हजार वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी।
बैठक में बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, हर स्थान पर पुलिस बल मौजूद होगा। मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर की भी स्थापना की गई है, जिसमें 85 कंप्यूटर लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर 25 एंबुलेंस और 25 अग्निशमन वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।