{"_id":"6313bac7238c3a5e0d27ab44","slug":"election-nights-student-organizations-started-campaigning-at-night-in-pu-hostels-chandigarh-news-pkl4613254165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रातें : पीयू के हॉस्टलों में रात को छात्र संगठनों ने शुरू की कैंपेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रातें : पीयू के हॉस्टलों में रात को छात्र संगठनों ने शुरू की कैंपेनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों के बीच जाना शुरू कर दिया है। अभी लगभग सभी छात्र संगठन रात के समय हॉस्टलों में जाकर कैंपेनिंग कर रहे हैं।
हॉस्टलों में डोर टू डोर कैंपेनिंग में छात्रों के साथ मेल-मिलाप कर रहे हैं। विद्यार्थियों के विभाग और कोर्स के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी पार्टियां छात्रों का डायरी में डाटा एकत्रित कर रही हैं जिसमें विभागों के साथ छात्रों के मोबाइल नंबर की जानकारी ली जाती है।
छात्र राजनीति की देते हैं जानकारी
हॉस्टलों में कैंपेनिंग के दौरान पहले तो छात्रों से राजनीति के बारे में चर्चा की जाती है। अगर छात्र रुचि रखता है या किसी पार्टी से संबद्ध रखता है। उसके कारणों पर चर्चा करने के साथ उन्हें अपनी पार्टी के कामों की जानकारी देते हैं। डायरी में इच्छुक छात्रों का मोबाइल इत्यादि का रिकॉर्ड रखते हैं। - रविंदर नथेहा, अध्यक्ष, पुसु
विज्ञापन
मदद के लिए देते हैं हेल्पलाइन
हॉस्टलों में डिनर के बाद रात दस बजे के बाद डोर टू डोर कैंपेनिंग कर रहे हैं। छात्रों से संगठनों को लेकर चर्चा करते हैं। अपने संगठन के पिछले कामों की जानकारी देने के साथ काम बताते हैं। छात्रों को किसी भी तरह की समस्या है तो उसके लिए हेल्पलाइन देते हैं और उनके मोबाइल का डाटा रखते हैं। - पुनीत सिंह मसीतां, अध्यक्ष, इनसो
छात्रों से बनाते हैं अच्छा रिश्ता
हॉस्टलों में छात्रों के विभाग, कोर्स इत्यादि के बारे में पूछते हैं। पार्टी के काम बताने के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हैं। छात्रों का अपना नंबर देते हैं और भविष्य में विभाग में मिलने के लिए इच्छा जाहिर करते हैं जिससे अच्छा रिश्ता बन सके। -अमित पूनियां, अध्यक्ष, एबीवीपी
संगठन के काम पर करते हैं चर्चा
संगठन के सदस्यों ने हॉस्टलों में जाकर छात्रों के साथ संपर्क साधना शुरू कर दिया है। छात्रों से उनके बारे में विभाग और उनकी समस्याओं पर चर्चा की जाती है। इसके साथ ही संगठन के कामों के बारे में छात्रों को बताया जाता है। छात्रों के साथ अपने मोबाइल नंबर साझा करते हैं। - निखिल नर्मेता, अध्यक्ष, एनएसयूआई