फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Election 2022: Election Commission Seized Car of Actor Sonu Sood News Updates in Hindi

Punjab Chunav: चुनाव आयोग ने सीज की सोनू सूद की गाड़ी, पटियाला और बठिंडा में भिड़े अकाली-कांग्रेसी

Sun, 20 Feb 2022 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 04:58 PM IST
सार

सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं पटियाला की बाबू सिंह कॉलोनी में अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। 
 

विज्ञापन
Punjab Election 2022: Election Commission Seized Car of Actor Sonu Sood News Updates in Hindi
चुनाव आयोग ने जब्त की सोनू सूद की गाड़ी। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब में रविवार को विधानसभा के लिए मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण चल रहा है लेकिन चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क है। मोगा में चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी जब्त कर ली। मोगा के पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार को जब्त कर घर भेज दिया गया। उनके घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं सोनू सूद ने कहा कि हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉल के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए हम बाहर गए थे। अब, हम घर पर हैं। निष्पक्ष चुनाव हों। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भदौड़ से आप उम्मीदवार का आरोप, कांग्रेस ने हमला करवाया

वहीं बरनाला के हलका भदौड़ में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने कहा कि उनकी गाड़ी पर कांग्रेस के वर्करों ने साजिशन हमला कर दिया। पहले तो उन्हें लगा कि भाजपा नेताओं ने हमला किया है, बाद में पता चला कि अपने साथ 20-25 नौजवानों को साथ लेकर हमला करने वाला नौजवान कांग्रेसी नेता राजविंदर सिंगला का बेटा था। उगोके ने कहा कि गाड़ी सेंटर लॉक होने के कारण उनकी जान बच गई। उगोके ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेता अपनी कुर्सी जाती देखकर उन पर हमले करवा रहे हैं, लेकिन हलके के लोग उनको करारा जवाब देंगे। अब हमला करने वाला यह बोल रहा है कि आप के वर्करों ने उसके कपडे़ फाड़ दिए, वह झूठ बोल रहा है।  

बठिंडा में कांग्रेसियों ने की हवाई फायरिंग

बठिंडा के नरुआना रोड पर अकाली और कांग्रेसी वर्करों के बीच झगड़ा हो गया। अकाली दल के पूर्व पार्षद हरजिंदर टोनी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्कर बाहरी व्यक्तियों के साथ मिलकर वोटरों को पैसा बांट रहे थे। जब उनको रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी और उनकी एक गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी चरणजीत सिंह ने अकाली वर्करों से बातचीत की। वहीं घटना के बाद कांग्रेसी मौके से फरार हो गए। डीएसपी ने बताया कि पुलिस शिअद के पूर्व पार्षद टोनी के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई करेगी। तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिरोजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला

फिरोजपुर के गांव अटारी में कांग्रेसियों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया। कांग्रेसी चेयरमैन सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह, डॉ. अवतार सिंह, गुरशरण सिंह समेत 150 लोगों पर परचा दर्ज किया गया है। थाना आरएफके में मामला दर्ज है।

वहीं पटियाला की बाबू सिंह कॉलोनी में अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया। कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जयइंदर कौर और कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर योगेंद्र योगी के बीच खालसा मोहल्ला में कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि कांग्रेस का बूथ ही खाली हो गया। 

तरनतारन में महिला कर्मचारी पर लगाया आरोप 

तरनतारन के बूथ नंबर 147 पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. धर्मवीर अग्निहोत्री के समर्थकों ने एक महिला कर्मचारी पर पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। महिला कर्मचारी की ड्यूटी बूथ नंबर 147 के बाहर मास्क बांटने और सैनिटाइज करने की थी। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत एसडीएम को कर उसे वहां से बदलने की मांग की गई है।

मोहाली में गरमाया माहौल

मोहाली के फेज 4 में सुबह उस समय माहौल गरमा गया जब मतदाताओं के घर फ्रिज आदि पहुंचने लगे। कांग्रेस प्रत्याशी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को भी बुला लिया। उनका आरोप था कि फ्रिज आप के उम्मीदवार कुलवंत सिंह द्वारा बांटे जा रहे हैं। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा उम्मीदवार के बेटे पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

भाजपा उम्मीदवार और पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सोढी के बेटे रघुमित सोढी फिरोजपुर के सीमावर्ती इलाकों में देर रात कुछ अन्य लोगों के साथ प्रचार कर रहे थे। उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed