फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   election commission released instruction for political parties for punjab assembly election

विस चुनावः राजनीतिक दलों के लिए चुनाव आयोग का सख्त फरमान

Tue, 11 Oct 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
election commission released instruction for political parties for punjab assembly election
चुनाव के दौरान मतदान
चुनाव आयोग ने सभी सियासी पार्टियों को निर्देश दिया है कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी हिदायतों का सख्ती से पालन किया जाए। चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि विज्ञापन के लिए किसी गतिविधि में सरकारी मशीनरी या पब्लिक फंड का इस्तेमाल न किया जाए। केंद्रीय चुनाव आयोग की हिदायत के बाद पंजाब चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों को इस संबंध में लिखा है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने पिछले दिनों निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी सियासी पार्टी अपने दल के लिए विज्ञापन या चुनाव चिह्न के प्रचार में पब्लिक फंड और सरकारी मशीनरी का प्रयोग नहीं कर सकेगी। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन


 

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने की आयोग से मांग

election commission released instruction for political parties for punjab assembly election
चुनाव के दौरान मतदान
दोनों पार्टियों ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इस निर्देश को सख्ती से लागू कराया जाए और पंजाब सरकार को पब्लिक फंड और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने से रोका जाए।

प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि अकाली दल अपने प्रमोशन के लिए पब्लिक फंड का दुरुपयोग कर रहा है, जबकि जिन उपलब्धियों का दावा किया जा रहा है, वे सब झूठी हैं। अकाली दल सरकार के विज्ञापनों में अपने स्लोगन राज नहीं सेवा का उपयोग कर लोगों को गुमराह कर रहा है।

चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। उधर, आम आदमी पार्टी पंजाब के सह-प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार एंबुलेंस और साइकिलों पर सीएम प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगा रही है। इसे फौरन रोका जाना चाहिए। चुनाव आयोग को सियासी पार्टियों के फंड के स्रोत भी सार्वजनिक करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed