फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission Punjab announced program for Municipal Councils elections

पंजाब: नॉमिनेशन भरने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर, 17 को वोटिंग, पहली बार नोटा

Sun, 03 Dec 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 03 Dec 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
Election Commission Punjab announced program for Municipal Councils elections
Punjab Election - फोटो : File Photo
चुनाव कमीशन पंजाब ने सूबे में नगर काउंसिलों/नगर पंचायतों के चुनाव करवाने संबंधी प्रोग्राम का एलान किया है। चुनाव संबंधी नोटिफिकेशन जारी होने के साथ-साथ माछीवाड़ा, मुल्लांपुर दाखा, मलौद और साहनेवाल नगर काउंसिलों/नगर पंचायतों के अधीन आते इलाकों में कोड आफ कंडक्ट लागू हो गया है। यह 20 दिसंबर तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


एडिशनल जिला चुनाव अफसर कम एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने बताया कि इन चुनावों संबंधी नामीनेशन फार्म भरने की प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इसके तहत 6 दिसंबर को 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अफसर के पास नामीनेशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। 7 दिसंबर को नामीनेशन पत्रों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


8 दिसंबर तक नामीनेशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे और इस दिन उम्मीदवारों को चुनाव निशान दे दिए जाएंगे। 17 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक वोट डाली जाएगी। नतीजों का एलान उसी दिन शाम को कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन चुनाव के दौरान नगर काउंसिल और नगर पंचायत में महिलाओं को 50 प्रतिशत सीटों पर आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव के दौरान ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। वोटरों को पहली बार नोटा बटन की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने संबंधित वोटरों से अपील की कि वे इस चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले। चुनाव को सही ढंग से पूरा करने के लिए जिले में 70 पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed