फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission of India on two day visit to the state.

Chandigarh News: प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर भारत निर्वाचन आयोग

Sun, 11 Aug 2024 08:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Election Commission of India on two day visit to the state.
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का अधिकारी लेंगे जायजा
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित आला अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
चंडीगढ़। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग हरियाणा में सोमवार से दो दिवसीय दौरे पर रहेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ. सुखबीर सिंह संधू सहित आयोग के अन्य अधिकारी विभिन्न बैठकें करेंगे। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों सहित आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वहीं, 13 अगस्त को एनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ बैठक कर प्रदेश में निगरानी व चौकसी बढ़ाने संबंधी दिशानिर्देश देंगे। इसके अलावा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य प्रशासनिक सचिवों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ भी अहम बैठक कर अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed