{"_id":"57fd0c154f1c1b266c28ddde","slug":"election-commision-captain-amarinder-singh-punjab-goverment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में पंजाब सरकार, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में पंजाब सरकार, शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
मुश्किल में पंजाब सरकार
चुनाव आयोग की ओर से सियासी दलों को दी हिदायत के एक दिन बाद ही कांग्रेस ने पंजाब सरकार के खिलाफ आयोग को शिकायत दी है। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर आयोग के निर्देशों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इसके साथ कार्रवाई की मांग की है।
सरकार की ओर से अपने होर्डिंग के लिए पंचायतों को अदायगी करने को कहने के बारेे में मीडिया रिपोर्ट के बाद कांग्रेस ने शिकायत दी है। साथ ही यह भी कहा है कि सरकार ने सरकारी स्टाफ को शिअद की प्रचार सामग्री घर-घर बांटने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोग को भेजी शिकायत में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को लेकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कांग्रेस नेताओं जगमोहन कंग, डॉ. राजकुमार वेरका व करण कौर बराड़ ने कहा कि सरकार की गतिविधियां चुनाव आयोग के निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन हैं। सरकारी मुलाजिम पहले ही सरकार की ओर से उनको इस गतिविधि में शामिल करने के कदम का विरोध कर चुके हैं। उनका कहना है कि यह काम पार्टी वर्करों से कराया जाए। जो किताब उन्हें बांटने को कही गई है, वह बाल सरकार के प्रदर्शन की शीट की तरह है।

Trending Videos
सरकार की सफाई, स्कीमों का प्रचार है विभाग का काम
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
रिपोर्ट के मुताबिक पहले चरण में पांच लाख कॉपियां सभी जिला संपर्क अधिकारियों को भेजी जा चुकी हैं। डीसी को होर्ड़िग लगाने को जगह की पहचान करने को कहा गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ये सरकारी साधनों के दुरुपयोग के पुख्ता सबूत हैं।
कांग्रेस की सफाई
कांग्रेस की शिकायत के बाद सरकार ने भी इस मामले में सफाई दी है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना लोक संपर्क विभाग का काम है। यह प्रक्रिया पिछले कई दशकों से चली आ रही है। विभाग, सरकार और लोगों केबीच अहम भूमिका अदा करता है। इसी कड़ी में सरकार पिछले नौ साल की उपलब्धियों को बुकलेट के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रही है। इन बुकलेट में तमाम विभागों में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिया गया है।