फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election campaigning: chautala statement on narendra modi

मोदी के बारे में ये क्या बोल गए चौटाला?

Wed, 08 Oct 2014 05:15 PM IST
राजेश शांडिल्य /अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
राजेश शांडिल्य /अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Wed, 08 Oct 2014 05:15 PM IST
विज्ञापन
election campaigning: chautala statement on narendra modi

पीएम की कुरुक्षेत्र रैली में किए प्रहारों का जवाब देते हुए इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। गुस्से में वे मोदी को सिंह बता गए। उन्होंने पीएम को नरेंद्र सिंह मोदी कह कर संबोधित किया।

विज्ञापन


मोदी के प्रति इतनी तल्खी चौटाला की जुबान पर अब तक नहीं दिखी होगी। कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में सोमवार को मोदी ने चौटाला को बूढ़ा, अविश्वासी और परिवारवादी बताया। अगले ही दिन उसी पार्क में चौटाला ने भी चार विधानसभा क्षेत्रों की जनसभा में मोदी पर जमकर पलटवार किए।
विज्ञापन


चौटाला ने यहां तक कहा कि उन्हें नहीं लगता कि मोदी महात्मा गांधी के गुजरात की मिट्टी में पैदा हुए हैं। क्योंकि मोदी की जुबान और कार्यशैली से प्रतीत होता है कि वे कहीं और पैदा होकर गुजरात में गए होंगे। चौटाला ने कहा कि उन्होंने पीएम की गरिमा को भुला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अकेले हर चीज का श्रेय लेने का दम भर रहे हैं। अब वे यहां तक कहने लगे हैं विरोधी दलों में इनेलो भी उनकी फोटो दिखाकर वोट मांग रहा है। चौटाला ने कहा-अरे नरेंद्र सिंह मोदी, इस चेहरे की अभी चमक बरकरार है।

मोदी से भाजपा का बंटाधार तय

election campaigning: chautala statement on narendra modi

उन्होंने कहा कि भला हो मोदी का, अगर वे हरियाणा में यों ही मर्यादा लांघते रहे और सभी 90 सीटों पर चलें जाएं तो इनेलो को वोट भी नहीं मांगने पड़ेंगे।

उन्होंने मोदी को ऐसा संत बताया जिनके 90 सीटों पर जाने से भाजपा का बंटाधार होना तय बताया। चौटाला बोले-आज कैदी हूं, पर थारतै वादा करा था कि जेल तोड़ कै भी चुनाव मैं आजूंगा, आज आया कै नी थारै बीच।

भाषण में इनेलो सुप्रीमो ने शेर, डायलाग और कविता भी सुनाई। उनका ये अंदाज समर्थकों को इतना भा रहा था था कि वे आपा खो बैठे। मंच पर चढ़ने और आगे बढ़ने की चाह में कई समर्थक महिला दीर्घा तक पहुंच गए। नतीजतन जनसभा में पहुंचीं महिलाएं इतना परेशान हुईं कि उन्हें जनसभा छोड़कर वहां से निकलने को विवश होना पड़ा।

थारी लड़ाई मेटन खात्तर तो रोला

election campaigning: chautala statement on narendra modi

दरअसल रैली में अव्यवस्था इतना अधिक थी कि चौटाला का चेहरा मंच से दिखाई नहीं दे रहा था, चौटाला को चेहरा देखने की चाह में काफी समर्थक मंच और डी के आगे घेराबंदी कर बुरी तरह फंस चुके थे।

चौटाला बोले ईब थम्म पीछे हट जो अर मन्नै कम तै कम इन लोगों नैं देखण दो। फोटो बहुत हो ली, मैं थारै घर भेज दूंगा पुरानी फोटुआं। इसी बीच कुछ महिलाएं आगे बढ़ने की चाह में आपस में भिड़ गईं ये दृश्य देख चौटाला बोले ये माताएं लड़ना छोड़ दें, यो थारी लड़ाई मेटन खात्तर तो रोला होरा यो सारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed