फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly woman died in Gurudwara Sahib in Sultanpur Lodhi

Punjab: गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंची बुजुर्ग महिला, अचानक गिरी और निकल गई जान, घटना CCTV में कैद

Wed, 28 Feb 2024 09:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Feb 2024 09:16 PM IST
सार

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में एक बुजुर्ग महिला ने गुरुद्वारा साहिब में अंतिम सांस ली। माथा टेकने पहुंची महिला अचानक गिरती है। इसके बाद उसकी जान चली जाती है। बुजुर्ग महिला परिवार के साथ माथा टेकने पहुंची थी।

विज्ञापन
Elderly woman died in Gurudwara Sahib in Sultanpur Lodhi
गुरुद्वारा साहिब में बुजुर्ग महिला की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब परिसर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अचानक मौत होने हो गई। महिला अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने पहुंची थी। इसी दौरान गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करते समय वह अचानक गिर गई। इसके बाद परिवारिक सदस्य महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हो गई है।

विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला के बेहोश होकर गिरने का वाकया कैद हो गया है। महिला गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होती है। शीश भी छुकाती है। इसके बाद वह आगे बढ़ने लगी है। अंदर दाखिल होते समय बजुर्ग महिला अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला संगरूर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी अनुसार परिवार के किसी सदस्य को केस में बरी होने के बाद बुजुर्ग महिला परिवार के साथ शुकराने अदा करने गुरुघर आई थी। इसी दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed