फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly shopkeeper foils robbery attempt in Jalandhar

Jalandhar News: बुजुर्ग दुकानदार लुटेरे से भिड़ा, किरपाण निकाली तो हौसले पड़े पस्त, CCTV फुटेज वायरल

Wed, 12 Apr 2023 08:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Apr 2023 08:00 PM IST
सार

दुकानदार ने अपनी सुरक्षा में तलवार उठाकर जहां दुकान लुटने से बचा ली वहीं हिम्मत और हौसले से अपनी जान भी बचा ली। डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दुकानदार ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

विज्ञापन
Elderly shopkeeper foils robbery attempt in Jalandhar
सीसीटीवी फुटेज से ली गई तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर शहर के होशियारपुर रोड पर दास सुपर स्टोर की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। इसमें एक बुजुर्ग दुकानदार ने किरपाण से लुटेरे का डटकर मुकाबला किया और उसको डराकर दौड़ा दिया। दुकान में बदमाश दातर लेकर घुसा था। उसने अपना मुंह भी ढक रखा था। वह दुकानदार को डराने लगा। बदमाश दुकान के गल्ले से कैश लूटने की कोशिश करने लगा।

विज्ञापन


इतने में दुकानदार बलविंदर शर्मा ने काउंटर के नीचे रखी अपनी तलवार निकाल ली। इसके बाद लुटेरे ने दुकानदार पर दातर से हमला किया लेकिन दुकानदार बच गया फिर बचाव में दुकानदार ने भी लुटेरे को डराना शुरू किया। बुजुर्ग दुकानदार बलविंदर शर्मा ने लुटेरे का डटकर मुकाबला किया और आखिरकार लुटेरे को बिना वारदात लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दोनों के बीच दुकान के भीतर तलवारबाजी का खेल खूब चला। देखने में ऐसा लग रहा था कि लुटेरा नशे की हालत में था। जब सफलता नहीं मिली तो वह मौके से फरार हो गया। दुकानदार ने अपनी सुरक्षा में तलवार उठाकर जहां दुकान लुटने से बचा ली वहीं हिम्मत और हौसले से अपनी जान भी बचा ली। डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दुकानदार ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर: युवक की बहादुरी से दो लुटेरे काबू
अमृतसर में एक युवक की बहादुरी के चलते दो लुटेरों को काबू किया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना बी डिवीजन में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार जितेंदर कुमार निवासी पीरा वाला बाजार नजदीक सेट कबीर स्कूल सुल्तानुविंड रोड ने पुलिस को बताया है कि वह अपने बाजार में खड़े होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे आए और मोबाइल फोन छीनने का प्रयास करने लगे। उसने अपना मोबाइल फोन नहीं छोड़ा।


दोनों लुटेरों के साथ उसकी हाथापाई होनी शुरू हो गई। साथ ही उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकठ्ठा होते देख लुटेरे भागने लगे। मगर वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए। लोगों की मदद से दोनों को काबू कर लिया। पकड़े गए लुटेरों की पहचान गौरव और मनदीप सिंह निवासी सुभाष कॉलोनी, प्लाट लक्खा सिंह, दोबुर्जी के रूप में हुई है। दोनों को थाना बी डिवीजन के हवाले किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed