{"_id":"616744a4b26a9e55702b6558","slug":"elderly-meeting-will-be-held-in-the-plaza-carrom-chess-will-play-with-gossip-chandigarh-news-pkl4299481109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: प्लाजा में होगी बुजुर्गों की बैठक, गपशप के साथ खेलेंगे कैरम व शतरंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: प्लाजा में होगी बुजुर्गों की बैठक, गपशप के साथ खेलेंगे कैरम व शतरंज
Thu, 14 Oct 2021 02:12 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:12 AM IST
सार
सुरक्षित और प्रभावी शारीरिक गतिविधि के लिए भी विभाग की तरफ से यहां कुछ काम किया जाएगा। सेक्टर-17 मार्केट के हिसाब से ही इसका समय सुबह 11 से शाम 7 बजे तक तय किया गया है। इस जगह पर वरिष्ठ नागरिक अपने साथियों के साथ क्वालिटी समय बिता सकेंगे।
विज्ञापन
सलाहकार धर्मपाल बुजुर्गों के साथ कैरम खेलते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की चंडीगढ़ ब्रांच ने सेक्टर-17 प्लाजा पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष कार्नर तैयार किया है। यहां पर वरिष्ठ नागरिक एक-दूसरे के साथ बैठक कर गपशप के साथ कैरम आदि खेल सकेंगे। प्लाजा बैठक के नाम से इस कॉनर्र का प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बुधवार को उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ कैरम भी खेला। यहां पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए इनडोर गेम्स खेलने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा 20 से 25 लोगों के एक साथ बैठने की यहां सुविधा दी गई है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर मनदीप सिंह बराड़ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से ऐसी एक जगह की मांग की जा रही थी, जहां पर वरिष्ठ नागरिक एक साथ बैठ कर कुछ समय बिता सकें। इस प्रोजेक्ट का मुख्य मकसद ये है कि वरिष्ठ नागरिकों को महत्वपूर्ण महसूस करवाया जाए और उन्हें आराम करने के लिए कुछ विशेष स्थान दिया जाए। यहां पर समाचार पत्र और मैगजीन भी उपलब्ध होगा और वह कैरम और शतरंज आदि गेम्स खेल सकेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षित और प्रभावी शारीरिक गतिविधि के लिए भी विभाग की तरफ से यहां कुछ काम किया जाएगा। सेक्टर-17 मार्केट के हिसाब से ही इसका समय सुबह 11 से शाम 7 बजे तक तय किया गया है। इस जगह पर वरिष्ठ नागरिक अपने साथियों के साथ क्वालिटी समय बिता सकेंगे। प्रोजेक्ट के जरिए युवाओं को भी जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अपने बड़े के प्रति कुछ काम करें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं। चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष खंडेलिया ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए काम किया है।
विज्ञापन
पूरे प्लाजा का सलाहकार ने पैदल किया दौरा
प्रशासक के सलाहकार ने बुधवार को पूरे प्लाजा का दौरा किया। उन्होंने इमारतों के मरम्मत के बारे में डीसी मनदीप सिंह बराड़ से पूछा और उन्होंने लोगों से भी बातचीत की। इसके बाद डीसी दफ्तर के पास मौजूद संपर्क केंद्र में भी गए और वहां कर्मचारियों से बातचीत की। आखिर में वह डीसी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डिजिटलाइजेशन की व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिल रही है। उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। सलाहकार का पद संभालने के बाद धर्मपाल पहली बार एस्टेट ऑफिस व डीसी दफ्तर पहुंचे थे।