फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly man burnt alive inside house in Maloya, police investigating whether it was accident or suicide

Chandigarh News: मलोया में घर के भीतर जिंदा जला बुजुर्ग, हादसा या आत्महत्या-जांच कर रही पुलिस

Tue, 10 Feb 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly man burnt alive inside house in Maloya, police investigating whether it was accident or suicide

विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सोमवार शाम एक घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक सत्यनारायण घर में अकले थे। घटना के वक्त परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में हुए थे। घटनास्थल की स्थिति और मिले साक्ष्य इस मामले को सामान्य हादसे से कहीं अधिक जटिल बना रहे हैं। पुलिस हादसा, लापरवाही और आत्महत्या तीनों एंगल से जांच कर रही है।
घटना सोमवार शाम करीब सवा चार बजे की है। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो शोर मचाया और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पड़ोसियों ने बाल्टियों और बर्तनों में पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सत्यनारायण की जलने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मौके की स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस कमरे में आग लगी, वहां फोल्डिंग चारपाई पूरी तरह जल चुकी थी जबकि आसपास रखा सामान पेटी और अन्य घरेलू वस्तुएं सुरक्षित मिलीं। मृतक के शरीर पर पहने कपड़े पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक चारपाई जलने के बाद वह फर्श पर गिर गए थे और शव बुरी तरह झुलसी हालत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मलोया थाना पुलिस के साथ सीएफएसएल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से नमूने जुटाकर जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों पर स्थिति साफ हो सकेगी।

कमरे से जली हुई बीड़ी और देसी शराब की बोतल मिली
प्रारंभिक जांच में कमरे से जली हुई बीड़ी और देसी शराब की बोतल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार सत्यनारायण शराब पीने के आदी थे। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में बीड़ी पीते समय चिंगारी से चारपाई में आग लगी हो। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि आग लगी थी तो मृतक ने खुद को बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया। आग केवल चारपाई तक सीमित कैसे रही और बाकी सामान क्यों नहीं जला। क्या मृतक नशे या बेहोशी की हालत में था या फिर यह कोई सुनियोजित कदम था। इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।

मलोया थाना पुलिस के एएसआई अभिषेक मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह दर्दनाक हादसा या आत्महत्या का मामला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed