फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elderly farmer becomes millionaire in four hours in Punjab

किस्मत हो तो ऐसी: महज चार घंटे में करोड़पति बना किसान, 2.5 करोड़ रुपये का बना मालिक, घर में खुशी का माहौल

Tue, 07 Nov 2023 06:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Nov 2023 06:51 PM IST
सार

बुजुर्ग शीतल सिंह पेशे से किसान हैं और दशकों से खेती करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। उनके बेटे विदेश में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा था कि एक दिन भगवान उन्हें मौका देंगे। वह इस पैसे का इस्तेमाल परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद करेंगे।

विज्ञापन
Elderly farmer becomes millionaire in four hours in Punjab
किसान शीतल सिंह को बर्फी खिलाते लॉटरी विक्रेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कब किसकी किस्मत चमक उठे... यह कोई नहीं जानता। ऐसा ही कुछ हुआ है पंजाब के होशियारपुर में। यहां के माहिलपुर का एक बुजुर्ग किसान सिर्फ चार घंटे में करोड़पति बन गया। दो दिन पहले चार नवंबर को माहिलपुर से दवा लेने आए बुजुर्ग शीतल सिंह की शाम को ढाई करोड़ रुपये की लॉटरी लग गई। रिजल्ट आने पर लॉटरी विक्रेता एसके अग्रवाल ने उन्हें फोन पर जानकारी दी। 

विज्ञापन


शीतल सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उनके घर पर खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा है। माहिलपुर के रहने वाले शीतल सिंह ने कहा कि वह चार नवंबर को दवा लेने होशियारपुर आए थे और इसी बीच उन्होंने कोर्ट रोड पर ग्रीन व्यू पार्क के बाहर एक स्टॉल से लॉटरी टिकट खरीदी। महज चार घंटे बाद ही उनका बंपर इनाम निकल आया। इसकी जानकारी लॉटरी स्टॉल मालिक ने उन्हें फोन पर दी।
विज्ञापन


बुजुर्ग शीतल सिंह पेशे से किसान हैं और दशकों से खेती करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। उनके बेटे विदेश में रहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा था कि एक दिन भगवान उन्हें मौका देंगे। वह इस पैसे का इस्तेमाल परिवार से सलाह-मशविरा करने के बाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्टॉल मालिक एसके अग्रवाल ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से लॉटरी बेच रहे हैं और उनसे पहले उनके पिता लॉटरी बेचते थे। उनके स्टॉल से बिके टिकट ने तीसरी बार करोड़ों का बंपर इनाम जीता है। शीतल सिंह के नाती (बेटी का बेटा) सुखप्रीत ने कहा कि परिवार बहुत खुश है और उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वे इतनी बड़ी रकम जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed