फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elante Mall executive director sent to jail after three days' remand

तीन दिन के रिमांड के बाद एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक को भेजा जेल

Fri, 08 Apr 2022 09:42 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Elante Mall executive director sent to jail after three days' remand
चंडीगढ़। महिला का पीछा करने, रास्ता रोकने और छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक और होटल हयात के सीईओ आरोपी अनिल मल्होत्रा को तीन दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनिल को सोमवार रात को गिरफ्तार किया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि अनिल मल्होत्रा उसका पीछा करता था। यही नहीं उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था। इससे वह काफी परेशान थी। इसके बाद पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एलांते मॉल भी आती-जाती रहती थी।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आरोपी अनिल मल्होत्रा को एलांते मॉल के फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने और धमकी देने के मामले में भी गिरफ्तार किया था। फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने के मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने अभिषेक शर्मा, नितिन, नितिन चतुर्वेदी और वेंकटेश को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed