{"_id":"67571a8eeb65ee19250f3020","slug":"eight-year-old-girl-molested-in-house-in-chandigarh-case-registered-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: चंडीगढ़ में घर में घुस आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, मासूम बोली- अंकल गलत जगह पर टच कर रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: चंडीगढ़ में घर में घुस आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़, मासूम बोली- अंकल गलत जगह पर टच कर रहे थे
Mon, 09 Dec 2024 09:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 09:58 PM IST
सार
चंडीगढ़ में आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना हुई है। आरोपी घर में घुस आया था और छेड़छाड़ कर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है। उसे जल्द गिरफ्तार करने का दावा भी किया है।
विज्ञापन
child crime
- फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विस्तार
तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले आठ साल की बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची सहमी हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद मामला दर्ज किया है। बच्ची ने मां को बताया कि अंकल उसे गलत जगह पर टच कर रहे थे। पुलिस के अनुसार बच्ची आरोपी को पहचानती है। आरोपी की पहले से परिवार के साथ जान पहचान होने के कारण वह आसानी से घर में घुस गया और उसने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की।
जानकारी के अनुसार बच्ची घर पर अकेली थी। बच्ची के पिता ड्यूटी पर गए हुए थे और उसकी मां दूध लेने हुई थी। फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस गया और बहला फुसलाकर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगा। गनीमत रही कि उसकी मां समय से घर लौट आई। आरोपी उसकी मां के आते ही मौके से फरार हो गया। बच्ची को डरी हुई देखकर मां ने उससे पूछा तो उसने सारी बात बता दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आईटी पार्क थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फॉरेंसिक टीम फिंगर प्रिंट और अन्य सैंपल भी लिए
फॉरेंसिक टीम ने मौके से आरोपी के फिंगर प्रिंट और अन्य सैंपल भी लिए हैं। बच्ची के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की उम्र करीब 35 वर्ष है और वर्तमान में जीरकपुर में रहता है। कुछ समय पहले आरोपी पीड़ित बच्ची के घर के पास में ही रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस ने बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया। इसके बाद मामला दर्ज किया है। एसएचओ जुलदान सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन कर दिया है। टीम आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।