फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Effect to Decrease Central Excise Tax on Petrol Diesal Price by Central Government

Report: जनवरी से अब तक पेट्रोल के 13 डीजल के दाम 15 रुपये बढ़े, कम हुए सिर्फ ढाई रुपये

Fri, 05 Oct 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 05 Oct 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Effect to Decrease Central Excise Tax on Petrol Diesal Price by Central Government
पेट्रोल-डीजल

केंद्र सरकार ने प्रति लीटर पेट्रोल पर सेंट्रल एक्ससाइज टैक्स में ढाई रुपये की कटौती कर लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी है, पर जैसे रेट बढ़े हैं, इस तरह की राहत ऊंट के मुंह में जीरा जैसी है। जनवरी से लेकर अब तक प्रति लीटर पेट्रोल के दामों में 13.41 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जबकि डीजल में 15.66 रुपये की। एक जनवरी को प्रति लीटर पेट्रोल का रेट 67.30 रुपये था, जबकि डीजल का रेट 57.95 रुपये था।

विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्णय के बाद बीजेपी शासित राज्य सरकारों ने वैट पर भी ढाई रुपये कम कर दिए हैं। इससे इन राज्यों के उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल में सीधे पांच रुपये की राहत मिली है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से फिलहाल इस तरह का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मगर प्रशासन के अधिकारियों ने ये जरूर कहा है कि यदि उन्हें कोई इशारा मिला तो चंडीगढ़ में भी वैट की दरें घटा दी जाएंगी।
विज्ञापन


यदि ऐसा होता है तो चंडीगढ़ में भी पेट्रोल करीब 75 रुपये और डीजल करीब 68 रुपये में मिलेगा। चंडीगढ़ सहित पूरे देश में जनवरी से लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी के दौरान पेट्रोल की कीमत करीब 68 रुपये 21 पैसे था, जबकि डीजल के दाम 60 रुपये था। उसके बाद से लगातार दामों में बढ़ोतरी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स के जानकार व वरिष्ठ अधिवक्ता अजय जग्गा ने बताया कि चंडीगढ़ गृहमंत्रालय के अधीन आता है। ऐसे में वैट के दाम को कम करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। लेकिन वैट जरूर कम होगा। इस बारे में यूटी प्रशासन भी गंभीर है। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में नहीं आएंगे, तब तक कोई बड़ी राहत नहीं मिल सकती।

इस बारे में सरकार विचार कर रही है, मगर इस दिशा में सरकार की रफ्तार थोड़ी धीमी है। इसकी रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। पंचकूला में पेट्रोल और डीजल पांच रुपये सस्ता हो गया है। वीरवार रात 12 बजे से नए रेट लागू होंगे।

पेट्रोल के दाम कुछ ऐसे बढ़े

Effect to Decrease Central Excise Tax on Petrol Diesal Price by Central Government
Petrol-diesel price
महीना        पेट्रोल का रेट
एक जनवरी   67.30 रुपये
एक मार्च          68.83 रुपये
एक अप्रैल          70.90 रुपये
31 मई              75.35 रुपये
30 जून            72.66 रुपये
31 जुलाई          73.48 रुपये
31 अगस्त         75.61 रुपये
30 सितंबर         80.36 रुपये
तीन अक्तूबर       80.71 रुपये

 

डीजल के कुछ इस तरह बढ़े दाम

Effect to Decrease Central Excise Tax on Petrol Diesal Price by Central Government
पेट्रोल - फोटो : SELF
महीना                 डीजल का रेट
एक जनवरी           57.95 रुपये
एक मार्च              60.47 रुपये
एक अप्रैल            62.69 रुपये
31 मई                67.25 रुपये
30 जून                65.63 रुपये
31 जुलाई             65.92 रुपये
31 अगस्त            68.26 रुपये
30 सितंबर         72.72 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed