फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education director RS Brar again infected

शिक्षा निदेशक आरएस बराड़ फिर संक्रमित, सीबीएसई की रिजल्ट कमेटी में शामिल

Sat, 05 Jun 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Education director RS Brar again infected
चंडीगढ़। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सीबीएसई बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को जारी निर्देशों के अनुसार बोर्ड की ओर से बारहवीं के लिए मूल्यांकन मानदंड तैयार करने के लिए 12 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में यूटी शिक्षा निदेशक रुबिंदरजीत सिंह बराड़ भी शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को ही बराड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। वह दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। सीबीएसई की ओर से जारी पत्र के अनुसार कमेटी के सदस्यों को दस दिन के अंदर रिपोर्ट जमा करवानी होगी। कमेटी की पहली बैठक के लिए जल्द ही सदस्यों को सूचित किया जाएगा। वहीं, शिक्षा निदेशक आरएस बराड़ ने कोरोना संक्रमित होने की स्वयं पुष्टि की है। वे अभी घर पर क्वारंटीन हैं। बता दें कि शिक्षा निदेशक पिछले वर्ष सितंबर में भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। लगभग 15 दिन के अंतराल के बाद वे दोबारा काम पर लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed