{"_id":"1ff023488fe776f00e4cf80b066a9beb","slug":"education-department-transfer-school-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विभाग के 42 अधिकारी पदोन्नत, 5 का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विभाग के 42 अधिकारी पदोन्नत, 5 का तबादला
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Nov 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के 42 अधिकारियों को एचईएस-1 का दर्जा देकर पदोन्नत किया है। जबकि पांच अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
स्नेहलता को अतिरिक्त निदेशक एससीईआरटी, गुड़गांव लगाया है (वे निदेशक के खाली पद पर निदेशक के तौर पर कार्य करती रहेंगी। उपनिदेशक दिलबाग सिंह को पंचकूला में संयुक्त निदेशक, पंचकूला के उप निदेशक राजेंद्र प्रसाद सांगवान को संयुक्त निदेशक, उप निदेशक गुड़गांव सुशील बत्तरा को एससीईआरटी में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। पंचकूला के उपनिदेशक हरचरण सिंह को संयुक्त निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी नलिनी मिमानी को उप निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी यमुनानगर जगजीत कौर उपनिदेशक एससीईआरटी गुड़गांव, डीएसई पंचकूला सुमनलता अरोड़ा को उप निदेशक पंचकूला, ज्योति चौधरी को उप निदेशक एससीईआरटी गुड़गांव, जिला शिक्षा अधिकारी गुड़गांव मनोज कौशिक को उप निदेशक एससीईआरटी गुड़गांव, डीईईओ अंबाला परमजीत शर्मा को डीईओ अंबाला, डीईईओ पंचकूला परमेश्वरी हुड्डा को डीईओ सोनीपत, डीईईओ झज्जर सत्यावती को डीईओ रोहतक, डीईईओ नारनौल संतोष को डीईओ नारनौल, डीईईओ रोहतक सुनीता देवी को डीईओ कुरुक्षेत्र, डीईईओ रेवाड़ी संगीता यादव को को डीईओ रेवाड़ी, वंदना गुप्ता को डीईओ गुड़गांव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार, झज्जर के डाइट के प्राचार्य वेदपाल दौलता को डीईईओ झज्जर, महेंद्रगढ़ डाइट के प्राचार्य सुरेश चंद्र को डीईईओ गुड़गांव, पाली डाइट के प्राचार्य रामकुमार फलसपाल को डीईईओ रेवाड़ी नियुक्त किया है।
विज्ञापन