फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Department suspended the headmaster of GHS-30

जीएचएस-30 के हेडमास्टर को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Education Department suspended the headmaster of GHS-30
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने जीएचएस-30 के कार्यकारी हेडमास्टर और शिक्षक परवीन कुमार को नौकरी से निलंबित कर दिया है। हेडमास्टर के खिलाफ करीब डेढ़ महीने पहले स्कूल शिक्षकों की ओर से शिकायत दी गई थी। इसमें कहा गया था कि हेडमास्टर ने महिला शिक्षकों को लेकर स्कूल के पुरुषों के ग्रुप में अपशब्द और अश्लील बातें कही थी। इसके बाद डीईओ दफ्तर की ओर से कमेटी बनाई गई और जांच के बाद हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक डॉ. पालिका अरोड़ा ने बताया कि विभाग को शिकायत मिलने के बाद कमेटी बनाकर इस मामले में जांच की गई। जांच में हेडमास्टर दोषी पाया गया है, जिसके बाद विभाग ने निलंबित कर दिया। अब उसके खिलाफ चार्जशीट दायर (इश्यू) की जाएगी। मामले में करीब डेढ़ महीने पहले जीएचएस-30 के शिक्षकों की ओर से डीईओ से मुलाकात कर अतिरिक्त हेडमास्टर और शिक्षक परवीन के खिलाफ शिकायत दी गई थी। शिकायत के साथ शिक्षकों की ओर से हेडमास्टर की ओर व्हाट्सएप्प ग्रुप में भेजी गई ऑडियो फाइल को भी जमा किया गया था, जिसमें हेडमास्टर ने महिला शिक्षकों को लेकर अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed