फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Education Department asked for objections to 8 on the seniority list of 23 thousand PGTs

Chandigarh News: शिक्षा विभाग ने 23 हजार पीजीटी की वरिष्ठता सूची पर 8 तक मांगीं आपत्तियां

Mon, 24 Jun 2024 03:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Education Department asked for objections to 8 on the seniority list of 23 thousand PGTs
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने 23 हजार पीजीटी की वरिष्ठता सूची पर आपत्तियां मांगी हैं। विभाग ने रविवार को वेबसाइट पर 23 हजार पीजीटी की सूची अपलोड कर दी है। साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि 8 जुलाई तक सभी आपत्तियां व दावे मुख्यालय भेजें। इनके बाद सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। विभाग की ओर से 8 जुलाई 2019 की स्थिति के अनुसार पीजीटी की वरिष्ठ सूची को संशोधन के तौर पर प्रकाशित किया है। वरिष्ठता सूची में उनकी वरिष्ठता गलत निर्धारण व सुधार के संबंध में पीजीटी से आवेदन प्राप्त हुए थे लेकिन उनमें से कुछ मामले अदालतों में लंबित थे। वर्ष 2003-2004 में टीजीटी के पद से पीजीटी में पदोन्नत किया गया था। उनके कैडर यानी टीजीटी की वरिष्ठता सूची के अनुसार या उनकी पदोन्नति की तारीख लंबित प्रतिनिधित्व के साथ ठीक कर दिया है। अब विभाग की ओर से अस्थायी संशोधित वरिष्ठता सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। पीजीटी 2003 की नीति के तहत उनकी जन्मतिथि गलत तरीके से तय की गई थी। पीजीटी से संबंधित आपत्तियां व दावे 5 जुलाई तक भेजी जा सकती हैं। समयावधि समाप्त होने के बाद दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed