{"_id":"630dbd8ef2254324af4ebc24","slug":"ed-summons-file-of-punjab-transport-tender-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निविदा घोटाला: विजिलेंस के बाद अब पूर्व मंत्री आशु पर कसेगा ED का शिकंजा, फाइल तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निविदा घोटाला: विजिलेंस के बाद अब पूर्व मंत्री आशु पर कसेगा ED का शिकंजा, फाइल तलब
Tue, 30 Aug 2022 01:07 PM IST
ajay kumar
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:07 PM IST
सार
सूत्र बताते हैं कि ईडी सीधे तौर पर मनी लांड्रिंग का केस दर्जकर जांच की तैयारी में है। ईडी ने अब तक विजिलेंस की ओर से की गई पूरी पड़ताल के साक्ष्यों समेत फाइल मांगी है। विजिलेंस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि ईडी के पास फाइल भिजवा दी है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनाज मंडी में परिवहन निविदा घोटाले के आरोप में गिरफ्तार पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। विजिलेंस तो लगातार आशु से पूछताछ में जुटी ही है, अब ईडी ने लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो से पूरे मामले की फाइल तलब कर ली है। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जल्द नई एफआईआर दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
दूसरी ओर, विजिलेंस ने आशु को फिर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। निविदा घोटाले के मामले में विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना ने 16 अगस्त को ठेकेदार गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इसमें ठेकेदार तेलूराम के साथ आरके सिंगला व संदीप भाटिया को नामजद किया था। पूछताछ के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के पीए मीनू पंकज मल्होत्रा को नामजद किया।
विज्ञापन
इसकी आंच में भारत भूषण भी आ गए। कांग्रेस को अंदेशा था कि पूर्व मंत्री को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। 22 अगस्त को मोहाली में विजिलेंस दफ्तर के बाहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें पूर्व मंत्री ने विजिलेंस को चुनौती दी कि उन्हें गिरफ्तार करना है तो अभी कर लो।
विज्ञापन
विजिलेंस ने उस समय तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया लेकिन शाम को लुधियाना में उस समय जा दबोचा जब वह सैलून में बाल कटवा रहे थे। अधिकारियों ने पहले भारत भूषण आशु को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान खुलासा हुआ कि कई निवेशकों के जरिये उन्होंने विदेश में भी अपना पैसा लगाया था।
इसकी जांच अभी चल रही है कि ईडी ने विजिलेंस अधिकारियों से फाइल तलब कर ली। ईडी इस बात की भी जांच करेगी कि पूर्व मंत्री ने विदेश में कहां और कितना पैसा निवेश किया है। सूत्र बताते हैं कि ईडी सीधे तौर पर मनी लांड्रिंग का केस दर्जकर जांच की तैयारी में है। ईडी ने अब तक विजिलेंस की ओर से की गई पूरी पड़ताल के साक्ष्यों समेत फाइल मांगी है। विजिलेंस के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि ईडी के पास फाइल भिजवा दी है।