फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED Raid on MLA Sukhpal Khaira homes in Punjab, chandigarh and Delhi

ईडी की रेड : विधायक सुखपाल खैरा के कई ठिकानों पर एक साथ पड़ा छापा, मनी लॉन्ड्रिंग और जाली पासपोर्ट मामले में कार्रवाई 

Tue, 09 Mar 2021 02:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 09 Mar 2021 02:15 PM IST
सार

  • भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैरा के पांच ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा
  • मनी लॉन्ड्रिंग और जाली पासपोर्ट मामले में कार्रवाई किए जाने की सूचना
  • दिल्ली में दो और चंडीगढ़ व भुलत्थ में एक एक ठिकाने पर पहुंची टीम 

विज्ञापन
ED Raid on MLA Sukhpal Khaira homes in Punjab, chandigarh and Delhi
भुलत्थ के गांव रामगढ़ में सुखपाल खैरा के घर भी ईडी का छापा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैरा के पांच ठिकानों पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग और जाली पासपोर्ट मामले में खैरा के दिल्ली में दो और चंडीगढ़ और भुलत्थ में ठिकाने पर छापा मारा गया है। 

विज्ञापन


खैरा के चंडीगढ़ सेक्टर-5 स्थित आवास पर दबिश के बाद ईडी की टीम ने भुलत्थ में उनके गांव रामगढ़ स्थित घर पर भी छापा मारा। सुबह 8 बजे ही ईडी की टीम पुलिस और सीआरपीएफ के सुरक्षा दस्ते को लेकर गांव पहुंच गई थी। हालांकि नौ घंटे बाद ईडी की टीम खैरा के घर से बाहर निकली। इस दौरान विधायक के समर्थकों ने टीम की गाड़ियों को घेरकर जमकर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम की ज्वाइंट डायरेक्टर गुरमीत सिंह की अगुवाई में विधायक के घर पर छापा मारा। घर के गेट पर टीम की ओर से विधायक खैरा के पीए मनीष से पूछताछ की गई। घर के प्रवेश द्वार से लेकर उनके घर की ओर आती गलियों और घर के चारों ओर सीआरपीएफ तैनात दिखी। ईडी के काफिले में 10 छोटी-बड़ी गाड़ियों से अधिकारी रेड करने के लिए आए। पूछताछ का दौर जारी है। किसी को भी आसपास फटकने नहीं दिया जा रहा है।


खैरा के वकील सरताज सिंह ने आरोप लगाया कि ईडी की टीम ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। टीम कागज खंगाल रही है लेकिन किस मामले में ये कार्रवाई हुई है, इस बारे में हमें अभी मालूम नहीं है। ईडी की कार्रवाई पर सुखपाल खैरा ने कहा कि जो सरकार के खिलाफ आवाज उठाते हैं, उन्हें धमकाया जाता है और चुप करवाया जाता है। विपक्षी सदस्य के तौर पर मेरे साथ यह पहली बार नहीं हो रहा है। पहले भी ऐसा हो चुका है। लेकिन मैं और मेरे पिता हमेशा सच के लिए लड़े हैं। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed