{"_id":"5ab490d94f1c1b4f5a8b496c","slug":"ed-raid-in-mohali-in-600-crore-ponji-scam-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 करोड़ के पोंजी घोटाला में मोहाली और खरड़ में ED की छापेमारी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 करोड़ के पोंजी घोटाला में मोहाली और खरड़ में ED की छापेमारी, मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली/नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 600 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मोहाली और खरड़ स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी की। पूर्व डिप्टी डायरेक्टर गुरनाम और दो अन्य लोगों के मोहाली और खरड़ स्थित तीन ठिकानों पर छापेमारी करते हुए ईडी के अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए के तहत उसके पूर्व अधिकारी गुरनाम सिंह के मोहाली के फेज-2 स्थित घर, सेक्टर-77 में जज एंड आफिसर एनक्लेव में एडवोकेट पुनीत शर्मा के आवास और ओमेगा सिटी खरड़ स्थित रमेश चंदेल के घर दबिश दी। टीम ने दोपहर बाद तक जांच की। छापेमारी की खबर मिलने पर तीनों जगह पर मीडियाकर्मियों का तांता लग गया। इस दौरान टीमों में शामिल अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे।
पिछले साल ही हटाया गया
गुरनाम सिंह उक्त पोंजी घोटाला कांड के जांच अधिकारी थे और पिछले वर्ष जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें केंद्रीय एजेंसी से हटा दिया था। अधिकारियों का दावा है कि ईडी के चंडीगढ़ जोन के पूर्व उपनिदेशक इस मामले में शर्मा के माध्यम से करीब 4-6 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत ले रहे थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में और साक्ष्य जुटाने के लिए छापेमारी की जा रही है। ईडी के निदेशक करनाल सिंह ने एजेंसी के भीतर कड़े निर्देश जारी किए हैं कि संगठन में भ्रष्टाचार के मामले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि उनका अपना कर्मचारी भी गलतियां करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यह है मामला
चंडीगढ़ बेस मलेशियन कंपनी यूनीपेय टूयू मार्केटिंग प्राइवेंट लिमिटेड और यूनीगेटवे ट्रेडिंग कंपनी एक तय फीस के बाद ऑनलाइन सदस्य बनाती थी। कंपनी उन्हें डिजिटल वॉलेट की सुविधा उपलब्ध करवाती थी। कंपनी में देशभर से हजारों लोगों ने करोड़ों रुपया लगाया था। शुरुआत में कंपनी ने लोगों को बहुत मोटा रिटर्न दिया। इससे लोगों का विश्वास कंपनी में बढ़ा तो उन्होंने और पैसा लगाया। कंपनी ने अक्तूबर 2010 में निवेशकों को महीने के महीने मिलने वाले रिटर्न को देना बंद कर दिया था। इससे निवेशकों से 600 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन
खुद को रिश्तेदार बताकर छापा मारने घर में घुसी ईडी की टीम
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 600 करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वीरवार को मोहाली और खरड़ में तीन जगह छापामारी की। एक जगह तो टीम ने खुद को रिश्तेदार बताते हुए घर में एंट्री की। खरड़ की ओमेगा सिटी में रमेश चंदेल के घर पर ईडी ने दबिश दी। चंदेल के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह नौ बजे हरियाणा नंबर की गाड़ी आई थी। उन्होंने चौकीदार से कहा कि चंदेल के घर जाना है, वे उसके रिश्तेदार हैं।
इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने चंदेल के घर फोन कर कहा कि आपके कुछ रिश्तेदार मिलने आए हैं। इसके बाद गार्ड ने उनकी गाड़ी का नंबर नोट कर उन्हें जाने दिया। वहीं सेक्टर-77 में जज एंड आफिसर एनक्लेव में एडवोकेट पुनीत शर्मा के आवास पर मीडिया को नहीं जाने दिया गया। सोसायटी के चौकीदार ने कहा कि उन्हें किसी बाहर के व्यक्ति के अंदर आने से मना किया गया है।