फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED office will be built in Chandigarh administration gave land in Sector 38

Chandigarh: चंडीगढ़ में बनेगा ED का उत्तरी जोन का सबसे बड़ा ऑफिस, प्रशासन ने सेक्टर-38 में दी 1.72 एकड़ जमीन

Tue, 05 Dec 2023 11:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2023 11:30 AM IST
सार

मौजूदा समय में ईडी का एक दफ्तर जालंधर में स्थित है लेकिन चंडीगढ़ में बनने वाला कार्यालय उत्तरी जोन का सबसे बड़ा ऑफिस होगा। हालांकि, निदेशालय ने अस्थायी तौर पर काम शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-18 की प्रेस बिल्डिंग से संचालित किया जा रहा है।

विज्ञापन
ED office will be built in Chandigarh administration gave land in Sector 38
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चंडीगढ़ में प्रस्तावित उत्तर क्षेत्रीय कार्यालय के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। यूटी प्रशासन ने इसके लिए सेक्टर 38 वेस्ट में 1.72 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। यह जमीन श्रम ब्यूरो और गुरुद्वारा संतसर साहिब के बीच अलॉट की गई है। ईडी के कार्यालय के निर्माण पर 59.13 करोड़ का खर्च आएगा, जिसे पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन


ईडी की ओर से जमीन को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखा गया था, जिसके बाद यह जमीन निदेशालय के नाम की गई है। प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में 220 कर्मचारियों के लिए एक आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए भी यूटी प्रशासन को लिखा गया है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में ईडी का एक दफ्तर जालंधर में स्थित है लेकिन चंडीगढ़ में बनने वाला कार्यालय उत्तरी जोन का सबसे बड़ा ऑफिस होगा। हालांकि, निदेशालय ने अस्थायी तौर पर काम शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-18 की प्रेस बिल्डिंग से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि निदेशालय की ओर से यूटी प्रशासक के सलाहकार को पत्र लिखकर कहा गया है कि नए ऑफिस के लिए 220 लोगों का स्टॉफ होगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के पास इतने फ्लैट नहीं हैं कि इन सभी को वहां फ्लैट अलॉट किए जा सके, इसलिए या तो इन कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या फिर इनके लिए नई आवासीय कॉलोनी बनाने को जमीन अलाट की जाए। निदेशालय ने चंडीगढ़ प्रशासन से 14,890 वर्ग मीटर जमीन की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed