ईडी की छापेमारी: पंजाब सीएम चन्नी बोले- चुनाव नजदीक हैं, दिल्ली हमें दबाने की कोशिश कर रही है
पंजाब में दो दिन से प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई अवैध बालू खनन मामले में जारी है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे दबाने की एक कोशिश करार दिया है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हमें दबा नहीं सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने रिश्तेदार पर हो रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव करीब हैं। यही वजह है कि दबाव बनाने के लिए मुझे व मंत्रियों को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है। हम हर तरह का दबाव, परेशानियां सहने को तैयार हैं। वे कामयाब नहीं होंगे, हम अपना प्रचार जारी रखेंगे।
बुधवार को भी ईडी की कार्रवाई रही जारी
बुधवार को भी अवैध बालू खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को ईडी ने 10 स्थानों पर छापे मारे थे। इस दौरान जांच एजेंसी ने हनी और उसके सहयोगी के आवास से छह करोड़ रुपये और प्रापर्टी के कागजात बरामद किए थे। बुधवार को एजेंसी ने 3.9 करोड़ रुपये की नकदी और बरामद की है। अब तक इनके ठिकानों से 10.7 करोड़ रुपये की नकदी छापेमारी के दौरान बरामद की जा सकी है।
ED, income tax & other agencies are being used by Central govt...Be it West Bengal or Punjab, revolution started in these states. Delhi is trying to suppress (us) but Punjab will hit back...: Punjab CM Charanjit Singh Channi on recent raids at his relative's residence pic.twitter.com/nwD8l7UFdmविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 19, 2022
प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार कर रही है। पश्चिम बंगाल हो या पंजाब, इन राज्यों में क्रांति शुरू हो गई है। दिल्ली हमें दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन पंजाब पलटवार करेगा। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।