फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED begins probe into grain Market transportation tender scam

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाला: पूर्व मंत्री आशु की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने भी शुरू की जांच

Wed, 30 Nov 2022 06:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Nov 2022 06:06 PM IST
सार

सूत्र बताते हैं कि ईडी के अधिकारियों ने जहां पूर्व मंत्री आशु की जायदाद संबंधी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। वहीं पहले से गिरफ्तार ठेकेदार तेलू राम, कृष्ण लाला धोतीवाला, अनिल जैन सहित गिरफ्तार आरोपियों की भी जायदाद का ब्योरा ले लिया है।

विज्ञापन
ED begins probe into grain Market transportation tender scam
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल

विस्तार

अनाज मंडी ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाले में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विजिलेंस के बाद अब ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है। ईडी ने विजिलेंस से आशु के मामले की एफआईआर, अब तक की जांच, किसकी गिरफ्तारी हुई है, किन्हें अभी गिरफ्तार करना है, का ब्योरा मांगा है। 

विज्ञापन


जल्द ही ईडी की टीम भी लुधियाना आकर जांच कर सकती है। सूत्र बताते हैं कि ईडी पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। यह भी बात सामने आ रहा है कि पूर्व मंत्री आशु के साथ उनके नजदीकियों और करीबियों पर भी आने वाले समय में गाज गिर सकती है। आशु के करीबियों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। वह परेशान होने लगे हैं कि अब तक विजिलेंस से बचते आए हैं और कहीं अब ईडी उन्हें बुला न ले।
विज्ञापन

 
पहले भी चर्चा थी कि ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाले में ईडी भी जांच करेगी लेकिन विजिलेंस के चार्जशीट दाखिल करने के बाद ईडी ने पूरी फाइल का रिकॉर्ड मंगवा लिया। अब ईडी ने रिकॉर्ड लेने के तुरंत बाद बैंकों के लेनदेन और प्रापर्टी की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही ईडी की एक टीम महानगर में पहुंचकर जांच बढ़ाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि ईडी के अधिकारियों ने जहां पूर्व मंत्री आशु की जायदाद संबंधी दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। वहीं पहले से गिरफ्तार ठेकेदार तेलू राम, कृष्ण लाला धोतीवाला, अनिल जैन सहित गिरफ्तार आरोपियों की भी जायदाद का ब्योरा ले लिया है। ईडी के अधिकारियों ने विजिलेंस के पास से उन लोगों का भी रिकॉर्ड हासिल कर लिया है, जिनको विजिलेंस ने ट्रांसर्पोटेशन टेंडर घोटाले में बुलाया था। 

आरके सिंगला, मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी हो सकते हैं भगोड़े करार
एसएसपी विजिलेंस रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरके सिंगला के भगोड़े होने की कार्रवाई चल रही है। उसके इश्तहार लग चुके हैं और वह तीन दिसंबर तक पेश होता है तो ठीक नहीं तो उसे अदालत से भी भगोड़ा करार दे दिया जाएगा। इसी तरह मीनू पंकज मल्होत्रा और इंद्रजीत इंदी की भी 24 दिसंबर की तारीख है। इसके बाद वह दोनों भी भगोड़े करार हो जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि इसके बावजूद विजिलेंस की टीमें लगातार आरोपियों का पता लगाने में जुटी हैं।

तेलू राम ने लगाई अपनी जमानत याचिका
ठेकेदार तेलूराम ने बुधवार को जिला सेशन कोर्ट में अपनी जमानत याचिका दायर की है। इस पर सुनवाई जल्द होने के आसार हैं। एसएसपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि जमानत याचिका लगाई गई है, इस बारे में पता चला है। जिस पर अभी सुनवाई होनी है। इससे पहले मीनू पंकज मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और इंद्रजीत इंदी की जमानत याचिका पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में रद्द हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed