फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED attaches property worth Rs 7.90 crore of drug peddlers in Punjab

पंजाब में ED का एक्शन: नशा तस्करों की 7.90 करोड़ की संपत्ति की जब्त, नशे की कमाई से खरीदी थी

Mon, 23 Jan 2023 11:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Jan 2023 11:10 PM IST
सार

पुलिस की प्राथमिकी का हवाला देते हुए ईडी ने बताया कि रानो के कथित तौर पर ड्रग्स तस्कर सिमरनजीत सिंह व तनवीर वेदी से संबंध हैं। दोनों विदेश में रह रहे हैं। दूसरे मामले में जांच सामने आया है कि राजेश कुमार मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा बेचता था।

विज्ञापन
ED attaches property worth Rs 7.90 crore of drug peddlers in Punjab
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में नशा तस्करी से जुड़े दो मामलों में 7.90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पंजाब पुलिस ने नशा तस्कर गुरदीप सिंह रानो और राजेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इन पर ईडी ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि नशे के कारोबार से हुई कमाई से दोनों ने नकद राशि देकर अचल संपत्तियां खरीदीं। पूछताछ में दोनों आरोपी नकद राशि का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

विज्ञापन


जब्त की गई संपत्तियों में नशा तस्कर गुरदीप सिंह रानो और उसके परिजनों की जुड़ी पंजाब में भूमि और भवन सहित 16 अचल संपत्तियां शामिल हैं। वहीं, राजेश कुमार और उसके परिवार के सदस्यों की 11 अचल संपत्तियां हैं। चल संपत्तियों में बैंक खाते में जमा राशि और सोने के गहने शामिल हैं।
विज्ञापन


ड्रग्स तस्कर सिमरनजीत सिंह व वेदी से हैं संबंध
पुलिस की प्राथमिकी का हवाला देते हुए ईडी ने बताया कि रानो के कथित तौर पर ड्रग्स तस्कर सिमरनजीत सिंह व तनवीर वेदी से संबंध हैं। दोनों विदेश में रह रहे हैं। दूसरे मामले में जांच सामने आया है कि राजेश कुमार मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा बेचता था। राजेश कुमार के खिलाफ फरीदकोट पुलिस ने एनडीपीएस का मामला दर्ज किया था। ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच करने के बाद कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed