फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ED arrests SEL Textile company owner in bank fraud case

Punjab: 1530 करोड़ के बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, एसईएल टेक्सटाइल के मालिक को गिरफ्तार किया

Fri, 19 Jan 2024 08:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jan 2024 08:03 PM IST
सार

पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में छापेमारी के बाद ईडी ने एसईएल टेक्सटाइल के मालिक नीरज सलूजा को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इसी मामले में सीबीआई भी उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है। नीरज पर 1530 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। अभी तक उनकी 828 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच कर ली गई है।

विज्ञापन
ED arrests SEL Textile company owner in bank fraud case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

1530 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एसईएल टेक्सटाइल लिमिटेड के मालिक नीरज सलूजा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस बैंक घोटाले में नीरज सलूजा को सीबीआई भी गिरफ्तार कर चुकी है। हाल ही में नीरज सलूजा के पंजाब समेत 13 ठिकानों पर एक साथ ईडी ने दबिश दी थी। छापे के दौरान ईडी को कई अहम कागजात मिले थे। 

विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 1530 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की शिकायत दी थी। इसके बाद मामले की जांच ईडी को सौंप दी गई। इससे पहले सीबीआई को भी शिकायत दी गई थी। कंपनी पर 1530 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था। ईडी ने फरवरी 2023 में 828 करोड़ की संपति अटैच कर चुकी है। इसमें लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, शहीद भगत सिंह नगर, राजस्थान के अलवर और हरियाणा के हिसार में भूमि, भवन और मशीनरी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ईडी की अब तक की जांच में पता चला है कि एसईएल टेक्सटाइल्स लिमिटेड ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ से ली गई लोन राशि का दुरुपयोग किया था। मामले में 14 अगस्त 2020 को सीबीआई ने कंपनियों के डायरेक्टर्स के घरों और दफ्तरों में दबिश दी थी। कई दस्तावेज बरामद हुए थे। आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। जांच के दौरान सीबीआई ने कई लोगों से पूछताछ की थी और बाद में नीरज सलूजा को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मनी लॉन्डिंग के एंगल से मामले की जांच ईडी भी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed