फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Echocardiography Machine for Heart Disease Treatment

1 करोड़ की मशीन करेगी दिल का इलाज

Fri, 28 Feb 2014 12:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 28 Feb 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
Echocardiography Machine for Heart Disease Treatment
पीजीआई के एडवांस कार्डियक सेंटर (एसीसी) में हृदय का इलाज और सुरक्षित हो गया है। संस्थान ने एसीसी के लिए हाल ही में थ्री डाइमेंशनल इकोकार्डियोग्राफी सिस्टम खरीदा है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


इससे पहले संस्थान के पास टू डी सिस्टम था। नए सिस्टम से दिल के मरीजों को काफी फायदा हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मशीन से हृदय की सर्जरी के दौरान बहुत साफ और हाई क्वालिटी की इमेज मिलती है। इससे आपरेशन के दौरान व उसके बाद आ रही छोटी-बड़ी दिक्कतों से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

पीजीआई ने रिसर्च में माना ये

Echocardiography Machine for Heart Disease Treatment
पीजीआई ने अपनी रिसर्च में माना है कि मरीज के हृदय की प्राइमरी जांच में सर्जरी प्लान कुछ और था और जब सर्जरी के दौरान थ्री डी डाइमेंशियल इकोकार्डियोग्राफी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया तो इलाज का तरीका बदलना पड़ा।

यदि प्राइमरी जांच के अनुसार ही इलाज करते थे तो मरीज को बाद में दिक्कत आती और फिर से सर्जरी करनी पड़ती। इससे मरीज को खर्चा बढ़ता और समय भी बर्बाद होता। पीजीआई ने इस तरह की दो मशीने खरीदी हैं।

क्या है थ्री डी इकोकार्डियोग्राफी सिस्टम

Echocardiography Machine for Heart Disease Treatment
पीजीआई के पास अब तक टू डी इकोकार्डियोग्राफी सिस्टम था। पिछले महीने ही पीजीआई ने थ्री डी इकोकार्डियोग्राफी सिस्टम खरीदा है। इसका प्रयोग सर्जरी से पहले, सर्जरी के दौरान और उसके बाद भी किया जाता है, लेकिन इसका सबसे महत्वपूर्ण योगदान सर्जरी के दौरान आता है।

मान लीजिए किसी मरीज की प्राइमरी जांच हुई। जांच के बाद सर्जरी के दौरान इस सिस्टम को गले के माध्यम से अंदर डाला जाता है। बाहर एनेस्थीसिया की टीम कंप्यूटर पर अंदर की प्रक्रिया को पूरी तरह से मॉनिटरिंग करती है।

यह टीम लगातार सर्जरी की टीम बताती है कि कहां पर कमी है और कहां पर इलाज करना बाकी है। पहले सिर्फ थ्योरिटिकल के अनुसार इलाज किया जाता था।
विज्ञापन

ये होगा मरीज को फायदा

Echocardiography Machine for Heart Disease Treatment
1.अब मरीज का ज्यादा सुरक्षित इलाज होगा
2.सर्जरी के दौरान रहने वाले छोटी-छोटी कमियां खत्म हो जाएगी
3.खासकर बच्चे के दिल का इलाज सबसे सटीक होगा
4. एक बार इलाज होने के बाद मरीज को दोबारा नहीं आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed