फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Eat cashew nuts with pleasure...Thieves kept stealing cashew nuts and almonds for four hours

Chandigarh News: मजे से खाजू खाए...चार घंटे तक काजू-बादाम की चोरी करते रहे चोर

Sun, 01 Dec 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Eat cashew nuts with pleasure...Thieves kept stealing cashew nuts and almonds for four hours
चंडीगढ़। सेक्टर-26 थाने से पहले 50 कदम दूर दो बम ब्लास्ट के बाद अब थाने से महज 500 मीटर दूर सब्जी एवं फ्रूट मंडी में दो अज्ञात युवकों ने चार घंटे तक एक दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस सोती रह गई। चोरों ने दुकान में पांच ताले तोड़े और पेटभर पहले काजू-बादाम खाए, बाद में काजू-बादाम के कट्टे व बाल्टियां ई-रिक्शे पर चलकर चला गया। करीब 10 लाख रुपये से ड्राई फ्रूट्स की चोरी हुई है। शनिवार सुबह जब दुकान पर काम करने वाली महिला यहां पहुंची तो ताले टूटे मिले, जिसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पुलिस ने सेक्टर-26 थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-26 फ्रूट मार्केट में जीरकपुर निवासी जोगिंद्र सिंह की 163 नंबर ड्राई फ्रूट की दुकान है। बीती शुक्रवार की रात को वह दुकान को बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह महिला वर्कर दुकान पर पहुंची तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। जब वह पहले फ्लोर पर पहुंची तो वहां तीन कमरों के चार ताले टूटे पड़े थे। इसके बाद सूचना पाते ही दुकान मालिक व अन्य भी मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान सहित गोदाम में से ड्राई फ्रूट चोरी हो रखा था। हेल्पलाइन नंबर-112 पर मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पता चला कि एक युवक 10 बजे एंट्री करता है और रात में दो बजे तक अलग-अलग समय में दुकान के अंदर आकर चोरी रहा।
विज्ञापन

सीसीटीवी में पूरी वारदात रिकॉर्ड
फुटेज के मुताबिक सेक्टर-26 में मध्य मार्ग के बिलकुल सामने एक युवक ई-रिक्शा से उतरा। वह 10:05 मिनट पर दुकान नंबर-163 में मुख्य लोहे के गेट पर लगे ताले को किसी हथियार से तोड़ने लगा। आरोपी ने करीब 6 मिनट में ताला तोड़ा और 10:11 पर वह अंदर सीढि़यां चढ़ीं। इसके बाद उसने पहले फ्लोर पर बने तीन कमरों के ताले तोड़े। आरोपी ने ड्राईफ्रूट वाले गोदाम में पहले करीब डेढ़ घंटे तक खूब काजू-बादाम खाए। इसके लिए भी उसने 15 किलो वाली काजू की कई बाल्टियों की सील तोड़ दी। करीब 11:30 बजे तक दो बार दुकान में से दोनों हाथों में एक-एक काजू की बाल्टी और कंधे पर 30 किलो वाले बादाम के सीलबंद कट्टे लेकर गया। आरोपी मध्य मार्ग पर खड़े किए गए ई-रिक्शा में चोरी किए गए काजू-बादाम के कट्टे व बाल्टियां रखकर चला गया। आरोपी फिर 1:30 बजे दुकान में आया और सेकेंड फ्लोर पर बने ड्राईफ्रूट वाले गोदाम का भी ताला तोड़ा। इसके कुछ देर बाद उक्त आरोपी फिर से दोनों हाथों में एक-एक काजू वाली बाल्टी और कंधे पर बादाम के कट्टे चला गया। आरोपी ने एक गमछे से अपना मुंह बांधा हुआ था जिसके कारण उसका चेहरा कैमरे में नजर नहीं आया। आरोपी यह सामान फिर से मध्य मार्ग पर अपने एक अन्य साथी के पहले से तैयार ई-रिक्शा पर लेकर चला गया। सूचना पाते ही मोबाइल फाेरेंसिक एक्सपर्ट्स टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट लिए और अन्य जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने लगाए पुलिस पर गश्त नहीं करने के आरोप
इस मामले में पुलिस को दुकान मालिक जीरकपुर निवासी जोगिंदर सिंगला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी जिसके आधार पर सेक्टर-26 थाने में केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनकी दुकान में करीब एक-डेढ़ साल पहले भी चोरी हुई थी। इसके अलावा मौके पर एकत्र हुए आसपास के अन्य दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि चार घंटे तक चाेर आराम से चोरी की वारदात को को अंजाम देते है और पुलिस एक बार भी यहां गश्त नहीं करती है। अगर पुलिस ने एक बार भी यहां गश्त की होती तो उन्हें यहां दरवाजा खुला मिल सकता था। दुकानदारों ने बताया कि वह कई बार दुकानों में लगातार हो रही चोरियों को लेकर डीएसपी को भी मिल चुके है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed