{"_id":"651bde9faf7fb13021051437","slug":"earthquake-tremors-felt-in-chandigarh-all-update-news-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh Earthquake: चंडीगढ़ में भूकंप के झटके, कुछ सेकेंड के लिए हिली धरती, दफ्तरों-घरों से निकले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh Earthquake: चंडीगढ़ में भूकंप के झटके, कुछ सेकेंड के लिए हिली धरती, दफ्तरों-घरों से निकले लोग
Tue, 03 Oct 2023 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Oct 2023 03:31 PM IST
सार
Earthquake In Chandigarh पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के चलते भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर भूकंप की तरंग उत्पन्न करती है। यह भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर प्रकट होती है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं।
विज्ञापन
भूकंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में मंगलवार दोपहर 2:54 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ सेकेंड के लिए धरती हिलने से लोग दहशत में आ गए और घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलोजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। जिसका केंद्र नेपाल में जमीन से पांच किलोमीटर गहराई में था।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार सुबह 11 बजकर 6 मिनट 3 सेकेंड पर सोनीपत में भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार भूकंप का केंद्र बिंदु सोनीपत रहा। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.7 मापी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है भूकंप आने का कारण
पृथ्वी की बाह्य परत में अचानक हलचल से उत्पन्न ऊर्जा के चलते भूकंप आता है। यह ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर भूकंप की तरंग उत्पन्न करती है। यह भूमि को हिलाकर या विस्थापित कर प्रकट होती है। अक्सर भूकंप भूगर्भीय दोषों के कारण आते हैं। भारी मात्रा में गैस प्रवास, पृथ्वी के भीतर गहरी मीथेन, ज्वालामुखी, भूस्खलन और नाभिकीय परीक्षण ऐसे मुख्य दोष हैं।