{"_id":"67cc48a8484d9cadd29f7792294b5dab","slug":"earthquake-in-sonipat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में बुधवार रात भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। धरती गड़गड़ाहट से हिली तो लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का झटका कुछ सेकेंड का था, लेकिन इसको लेकर लोगों में अफरातफरी मच गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई है।
विज्ञापन
कस्बे सहित आसपास में रात 9.23 बजे के करीब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान धरती में कंपन महसूस हुआ। घरों में बैड के साथ पंखे हिले और खिड़कियों के दरवाजे खड़खड़ा गए।
विज्ञापन
लोगों को भूकंप का अंदेशा हुआ तो वे घबराकर घरों से बाहर निकल आए। आदर्श नगर, सेक्टर-14, 15, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मुरथल गांव आदि में स्थिति यह थी कि कुछ देर बाद ही घरों के बाहर लोगों में चर्चाओं का दौर था।
विज्ञापन
भूकंप का आभास पाकर सिविल अस्पताल में दाखिल मरीज व उनके परिजन भी बाहर निकल आए।भूकंप के संबंध में दिल्ली में लोधी रोड स्थित अर्थ क्वेक विंग के प्रवक्ता ने बताया कि सोनीपत में रात 9.23 बजे भूकंप आने की पुष्टि हुई है और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई है।