फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   e-ticket booking service on panchkula railway station

यात्रियों को रेलवे का तोहफा, अब ऐसे कराएं टिकट बुकिंग

Thu, 15 Oct 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 15 Oct 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
e-ticket booking service on panchkula railway station

फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही रेलवे ने अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा दे दिया, जो टिकट बुकिंग से जुड़ा है। रेलवे ने यात्रियों को ई-टिकट की सौगात दी है। इस सुविधा के शुरू होने से रेल यात्रियों को न तो दूर जाने की जरूरत होगी और न ही स्टेशन पर लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना होगा। सीएससी पर बने तीन काउंटरों में से एक पर ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन


सेक्टर-15 स्थित कॉमन सर्विस सेंटर पर रेल टिकटों के यह सुविधा मुहैया उपलब्ध करवाई गई है। वर्तमान में पंचकूला की तरफ स्टेशन पर आरक्षण के लिए एक ही टिकट काउंटर हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों को टिकट के लिए कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीएससी के तहत आरक्षण के लिए काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन


बढ़ेगी यात्रियों की संख्या
कॉमन सर्विस सेंटर के सेंटर इंचार्ज ने बताया कि रेलवे ई-टिकट के लिए अभी रोजाना 50 से 60 यात्री आ रहे है। कॉमन सर्विस सेंटर में इस सुविधा के लिए यात्रियों के लिए अलग से काउंटर लगाया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर पर अतिरिक्त चार्ज के साथ यात्रियों को रिजर्वेशन की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। 10 से 50 रुपये के अतिरिक्त चार्ज पर यात्रियों को रेलवे ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोत्साहन की ज्यादा जरूरत

रेल अधिकारियों का कहना है कि सीएससी पर शुरू हुई इस सुविधा को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकें। उन्हें रेलवे स्टेशन पर लंबी कतारों में खड़ा रहकर समय व्यर्थ न करना पड़े।

सेंटर पर यह सुविधाएं भी उपलब्ध
कॉमन सर्विस सेंटर पर रेलवे ई-टिकट की सुविधा के अलावा यात्रियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, डोमिसेल सर्टिफिकेट, एयर टिकट और सीएम विंडो की सुविधा भी दी जा रही है।


दो मई को ई-सेवा केंद्र की शुरुआत की गई। यात्रियों को यहां से टिकट लेने के लिए मामूली अतिरिक्त चार्ज चुकाने पर टिकटों की बुकिंग की जा रही है। इससे यात्रियों को जहां कम वक्त में रिजर्वेशन की सुविधा मिल रही है। वहीं त्योहारी सीजन के इस व्यस्त समय में से आने जाने के वक्त की भी बचत हो रही है।
- जसपाल सिंह, हेड कॉमन सर्विस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed