{"_id":"6402d502e34da7c93c0ce467","slug":"e-tendering-of-liquor-contracts-will-be-held-in-chandigarh-from-march-6-chandigarh-news-c-16-pkl1043-77881-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में छह मार्च से होगी शराब ठेकों की ई-टेंडरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में छह मार्च से होगी शराब ठेकों की ई-टेंडरिंग
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से आबकारी नीति 2023-24 जारी करने के बाद अब ठेकों के आवंटन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू की जाएगी, जिसमें धनास के ठेके का आरक्षित मूल्य सबसे अधिक 11.53 करोड़ तय किया गया है। पिछली बार भी धनास का ठेका सबसे अधिक 12.78 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ था, जबकि इस ठेके का आरक्षित मूल्य 10.39 करोड़ था।जानकारों का कहना है कि धनास के साथ न्यू चंडीगढ़ की सीमाएं लगती हैं। चंडीगढ़ में हमेशा से ही दूसरे राज्यों के मुकाबले शराब सस्ती रही है। यही कारण है कि इस ठेके का आरक्षित मूल्य अधिक रखा गया है, क्योंकि इसे लेने के लिए शराब ठेकेदार अधिकतम बोली लगाएंगे। बता दें कि ठेकों के आवंटन के लिए शराब कारोबारी 6 मार्च से ऑनलाइन बोली में हिस्सा ले सकेंगे। 14 मार्च को ऑनलाइन बोली जमा करने का अंतिम दिन होगा। इसी दिन तकनीकी बोली खोली जाएगी, जबकि 15 मार्च को पार्क व्यू होटल में वित्तीय बोली खोली जाएगी। इसके बाद साफ हो जाएगा कि कौन सा ठेका किस ठेकेदार ने अधिकतम बोली लगाकर अपने नाम किया।
बॉक्स -
इन ठेकों का आरक्षित मूल्य भी अधिक
इसके अलावा जिन ठेकों का आरक्षित मूल्य अधिक है, उनमें खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू व मध्य मार्ग पर ठेकों का आरक्षित मूल्य 7.56 करोड़ तय किया गया है। इसके साथ सेक्टर-61 ठेके का आरक्षित मूल्य 9.52 करोड़, गांव मौली के ठेके का 9.58 करोड़, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के ठेके का 7.21 करोड़ और गांव पलसौरा के ठेके का आरक्षित मूल्य 9.60 करोड़ रखा रया है। ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए इच्छुक बोलीदाता खुद को विभाग की वेबसाइट पर जाकर पंजीकृत कर सकते हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय में बोलीदाताओं की सहायता के लिए एक सहायता डेस्क भी स्थापित कर दिया गया है। विभाग की ओर से बोलीदाताओं के लिए एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि वह ई-टेंडरिंग प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ सकें।