फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   e-court, hisar court, online court, haryana court, bsnl service, haryana

हरियाणा की पहली ई-कोर्ट शुरू, अब गांव में बैठे ही दे पाएंगे गवाही

Mon, 21 Mar 2016 02:24 PM IST
सुभाष चंद्र/अमर उजाला, हिसार
सुभाष चंद्र/अमर उजाला, हिसार Updated Mon, 21 Mar 2016 02:24 PM IST
विज्ञापन
e-court, hisar court, online court, haryana court, bsnl service, haryana
ई-कोर्ट, ऑनलाइन कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
हरियाणा में पहली ई-कोर्ट शुरू हो चुकी है। अब लोग अपने गांव में बैठकर ही गवाही दे सकेंगे। साथ ही पूरे देश में केसों से जुड़ी जानकारी भी हासिल की जा सकेगी। अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो करीब एक साल बाद हरियाणा के किसी भी गांव से किसी भी कोर्ट में गवाही दी जा सकेगी।
विज्ञापन


सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए बीएसएनएल द्वारा विभिन्न गांवों में ऑप्टिकल फाइबर केबल लगाई जा रही है। इसका करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। काम पूरा होने के बाद डिजिटल इंडिया की इस योजना का तेजी से विस्तार हो पाएगा।
विज्ञापन


ई कोर्ट योजना डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत एक आधुनिक योजना है। इसके लिए देश के सभी कोर्ट को एक कंप्यूटर एप्लीकेशन के द्वारा जोड़ दिया जाएगा। इसके लिए हाई स्पीड इंटरनेट की आवश्यकता पड़ेगी। इंटरनेट की अधिक स्पीड पाने के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम पूरे देश में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई कोर्ट योजना को कोर्ट के कामकाज को आसान बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है। देश के सभी कोर्ट को कंप्यूटर द्वारा आपस में जोड़ने से किसी भी केस की जानकारी आपस में शेयर की जा सकेगी।

जानकारी का आदान-प्रदान कंप्यूटर के जरिये होने से तथा गवाही भी कंप्यूटर के जरिये होने से केसों की सुनवाई व फैसले भी जल्द दिये जा सकेंगे। इससे पूरे देश के लोगों को इससे सुविधा मिल पाएगी।

पूरे देश में बीएसएनएल लगाएगा ऑप्टिकल फाइबर केबल
ई कोर्ट योजना के लिए बीएसएनएल को पूरे देश में ऑप्टिकल फाइबर लगाने का कांट्रेक्ट दिया गया है। ई कोर्ट के लिए अधिक इंटरनेट स्पीड की आवश्यकता होती है, जो ऑप्टिकल फाइबर के जरिये ही हासिल की जा सकती है।

हरियाणा में 677 गांवों में बिछाई
हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद व सिरसा जिले के 677 गांवों में राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने का काम बीएसएनएल द्वारा पूरा किया जा चुका है। ऑप्टिकल फाइबर के जरिये 2 एमबीपीएस से लेकर 100 एमबीपीएस तक उच्च गति की ब्रॉडबैंड की सुविधा ली जा सकती है।

बीएसएनएल देगा अनलिमिटेड स्पीड
ई कोर्ट सेवा के लिए अधिक बैंडविड्थ की आवश्यकता होती है। इसके लिए बीएसएनएल द्वारा 10 एमबीपीएस से अनलिमिटेड इंटरनेट स्पीड उपलब्ध करवाई जाएगी। हालांकि इस सेवा को हरियाणा के गांवों में पहुंचाने के लिए एक साल के करीब वक्त लग जाएगा।


ई कोर्ट सर्विस के विस्तार के लिए बीएसएनएल पूरे देश में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम कर रहा है। हरियाणा के भी बहुत से गांवों में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम किया जा चुका है।
- अखिलेश गुप्ता, प्रबंधक, बीएसएनएल, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed