{"_id":"620ab6b655a0e71d7d633ea9","slug":"duty-of-12300-home-guards-will-be-done-through-software-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नई पहल: सॉफ्टवेयर के जरिये लगेगी 12300 होमगार्ड की ड्यूटी, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नई पहल: सॉफ्टवेयर के जरिये लगेगी 12300 होमगार्ड की ड्यूटी, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
Tue, 15 Feb 2022 02:41 AM IST
ajay kumar
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:41 AM IST
सार
होमगार्ड विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों पर वालंटियर की पूरे प्रदेश में ड्यूटी लगाने के लिए पैसे मांगने के आरोप लगते रहे हैं। मनचाही ड्यूटी के लिए अनेक होमगार्ड पैसे देने से भी नहीं कतराते थे, जबकि कुछ की ड्यूटी जी हुजूरी न करने पर महीने-महीनों नहीं लगती थी। महानिदेशक ने कहा कि सॉफ्टवेयर के जरिये तबादलों से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। वर्कलोड के हिसाब से सभी को बराबर ड्यूटी मिलेगी।
विज्ञापन
होमगार्ड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार होमगार्ड विभाग में भ्रष्टाचार के मामलों पर नकेल कसने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का सहारा लेने जा रही है। मार्च महीने से 12300 होमगार्ड की ड्यूटी साफ्टवेयर के जरिये लगेगी। हर तीन महीने बाद ड्यूटी में बदलाव होगा। इनके तबादले भी ऑनलाइन होंगे। विभाग ने 12 जिलों में तैनात कर्मचारियों का डाटा कंप्यूटर में फीड कर लिया है। इसका सत्यापन हो चुका, दस जिलों के डाटा की पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर के जरिये होमगार्ड के मोबाइल पर ड्यूटी ज्वाइन करने और हटाने का संदेश आएगा। एसएमस के जरिये ही पूरी प्रक्रिया सिरे चढ़ेगी। होमगार्ड ज्वाइन करने या ड्यूटी से हटने के लिए मोबाइल के जरिये ही संदेश भेजेंगे। नई प्रणाली प्रभावी होने पर ड्यूटी लगवाने और हटवाने में मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और अफसरों का कोई हस्तक्षेप नहीं चलेगा।
विज्ञापन
होमागार्ड विभाग के महानिदेशक देश राज सिंह ने बताया कि सॉफ्टवेयर को हॉरट्रोन ने तैयार किया है। तीन साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब सिरे चढ़ने जा रहा है। हॉरट्रोन को सॉफ्टवेयर तैयार करने के लिए तो कह दिया गया था लेकिन बाद में इसे लेने के लिए कोई बातचीत नहीं हुई। उन्होंने जिम्मा संभालने के बाद हॉरट्रोन से बैठक कर इसे विभाग के सुपुर्द कराया।
विज्ञापन
अब सॉफ्टवेयर ही होमगार्ड की यातायात व अन्य ड्यूटियां लगाएगा। जो होमगार्ड वालंटियर ड्यूटी पर नहीं हैं, सॉफ्टवेयर रोटेशन आने पर पहले उन्हें तरजीह देगा। सॉफ्टवेयर को ऐसे डिजाइन करवाया है कि उसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं चलेगा। होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि सरकार इस प्रणाली को जल्द सिरे चढ़ाए। इससे ड्यूटी को लेकर पेश आने वाली कर्मचारियों की दिक्कतें काफी हद तक खत्म होंगी।