फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala wrote letter to Finance Minister Nirmala Sitharaman

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दुष्यंत चौटाला ने पत्र लिखा, पोल्ट्री, पशुपालन कारोबारियों को सस्ता लोन देने की मांग की

Wed, 01 Jul 2020 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 Jul 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala wrote letter to Finance Minister Nirmala Sitharaman
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर पशुपालकों और विशेषकर मुर्गीपालन से जुड़े लोगों को कोरोना के चलते आर्थिक संकट से उबारने के लिए विशेष आर्थिक सहायता देने का आग्रह किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मंगलवार को लिखे पत्र में चौटाला ने कहा है कि पशुपालन और मुर्गीपालन उद्योग को एमएसएमई के समान मानकर विशेष आर्थिक सहायता दी जाए।

विज्ञापन


कोविड-19 की वजह से तमाम कारोबार और उद्योग काफी हद तक प्रभावित हुए हैं। ब्रॉयलर ब्रीडर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर बताया है कि कोविड की वजह से कारोबार तो ठप हैं। बैंक भी लोन देने से पीछे हट रहे हैं। इन प्रतिनिधियों ने मांग की है कि उन्हें ‘आत्मनिर्भर भारत’ पैकेज के तहत बैंकों से सस्ता लोन उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- इन एप से रहें सावधान! पुलिस को जारी करनी पड़ी एडवाइजरी, वरना बैंक खाता हो जाएगा खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने पत्र में लिखा है कि लॉकडाउन की वजह से पोल्ट्री का काम करने वाले किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पशुपालन और पोल्ट्री उद्योग एमएसएमई जैसे ही हैं और इन्हें उन्हीं की तर्ज पर राहत और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इन व्यवसायों को एमएसएमई की तरह ‘आत्मनिर्भर भारत’ पैकेज का हिस्सा बनाकर सभी सुविधाएं और लोन दें ताकि ये दोबारा से उत्पादन और रोजगार पैदा कर देश की आर्थिक तरक्की का हिस्सा बनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed