फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala said Panchayat elections will be held after the order of the High Court 

हरियाणा: दुष्यंत चौटाला बोले- हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद होगा पंचायत चुनाव, पंच-सरपंच को लेकर भी तस्वीर साफ

Mon, 30 Aug 2021 04:15 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 30 Aug 2021 04:15 AM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि समय बचाने के लिए एक साथ चुनाव करवाया जाता है। यह चुनाव एक साथ होंगे या अलग-अलग यह निर्णय भी हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद ही लिया जाएगा।

विज्ञापन
Dushyant Chautala said Panchayat elections will be held after the order of the High Court 
दुष्यंत चौटाला - फोटो : facebook.com/dchautala

विस्तार

हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि हमें हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार है। हाईकोर्ट में अभी महिलाओं को 50 प्रतिशत और बीसी-ए वर्ग को 8 प्रतिशत आरक्षण देने का मसला लंबित है। सरकार की मंशा है कि नए संशोधनों का लाभ प्रदेश की जनता को मिले, इसलिए हम हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


हम पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके लिए हमने राज्य चुनाव आयोग को लिखित में दे दिया है। पंच, सरपंच तथा जिला परिषद और ब्लॉक समिति को लेकर भी उप-मुख्यमंत्री ने स्थित साफ कर दी है। उन्होंने बताया कि समय बचाने के लिए एक साथ चुनाव करवाया जाता है। यह चुनाव एक साथ होंगे या अलग-अलग यह निर्णय भी हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद ही लिया जाएगा। यह कह कर दुष्यंत ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है कि पंच-सरपंच के चुनाव अलग-अलग होंगे या एक साथ।
विज्ञापन


ऐलनाबाद उपचुनाव में लड़ेगा गठबंधन का प्रत्याशी
ऐलनाबाद चुनाव उप-चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि यह चुनाव आयोग तय करेगा कि चुनाव कब होगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि यहां से गठबंधन का ही प्रत्याशी मैदान में उतारा जाएगा। मालूम हो कि ऐलनाबाद सीट से दुष्यंत के चाचा अभय सिंह ने किसानों के हितों को ध्यान में रख कर इस्तीफा दिया है। इस सीट पर उप-चुनाव होना है इसलिए प्रदेश की जनता की नजरें इस चुनाव पर टिकी हैं। साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि यहां पर जजपा का प्रत्याशी लड़ेगा या फिर गठबंधन का।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 फरवरी को खत्म हो चुका कार्यकाल, अब बीडीपीओ के पास कमान
हरियाणा में पंचायतों का कार्यकाल 24 फरवरी, 2021 को खत्म हो चुका है। नियमों के अनुसार कार्यकाल खत्म होने से पहले चुनाव होने चाहिए थे, लेकिन कोरोना और अदालती पचड़े होने के कारण यह लंबित है। इस समय पंचायतों का कार्यभार संबंधित बीडीपीओ के पास है। इससे पहले भी चुनाव देरी से हुए थे। जुलाई 2015 में भी सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो गया था। प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षणिक योग्यता की शर्त लगाई गई थी, तो यह मामला हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। ऐसे में छह माह देरी से जनवरी 2016 में चुनाव हुए थे। 24 फरवरी, 2016 को शपथ ग्रहण हुआ था। बता दें कि  प्रदेश में 22 जिला परिषदों, 142 ब्लॉक समिति और 6205 ग्राम पंचायतों का चुनाव होना है।

भाविना पटेल को 31 लाख देंगे: चौटाला
हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घोषणा की कि टोक्यो पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस के महिला एकल क्लास 4 वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भाविना पटेल को भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन की ओर से 31 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।


बता दें कि दुष्यंत चौटाला भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष भी हैं। चौटाला ने बताया कि फेडरेशन के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है। भाविना पटेल के नई दिल्ली पहुंचने पर एक कार्यक्रम आयोजित करके उसको 31 लाख का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दीपा मलिक के नेतृत्व में टोक्यो पहुंची पैरालंपिक टीम देश के लिए पदकों की झड़ी लगा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed