फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dushyant Chautala said JJP and BJP alliance is strong

Haryana News: दुष्यंत चौटाला बोले- जजपा और भाजपा का गठबंधन मजबूत, विपक्षी दलों ने की तोड़ने की हर कोशिश

Thu, 10 Aug 2023 08:00 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रादौर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 08:00 PM IST
सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में चल रही क्लर्कों की हड़ताल को लेकर सरकार के साथ दो बार वार्ता हो चुकी है। वार्ता विफल रही लेकिन प्रयास जारी है, जिन किसानों की प्रदेश में बरसात से फसलें प्रभावित हुई हैं, वह किसान 18 अगस्त तक पोर्टल पर सूचना दर्ज करवा करते हैं।

विज्ञापन
Dushyant Chautala said JJP and BJP alliance is strong
यमुनानगर पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में जजपा और भाजपा का गठबंधन बेहद मजबूत है, जो आगे भी जारी रहेगा। विपक्षी दल तो सरकार बनने पर कहने लगे थे कि यह गठबंधन तीन महीने तक चलेगा फिर छह महीने कहा गया लेकिन पौने चार साल से प्रदेश में गठबंधन की सरकार मजबूती से चल रही है। विपक्षी दलों ने गठबंधन को तोड़ने की हर संभव कोशिश की लेकिन यह चट्टान की तरह मजबूत है। 

विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला गुरुवार को यमुनानगर जिले के रादौर विधानसभा क्षेत्र के जाटनगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि टूटी सड़कों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर जल्द टेंडर कर काम लगा दिया जाएगा। वहीं नूंह में दंगा करने वाले लोगों पर सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस मामले में शामिल कुछ लोगों को पुलिस ने राजस्थान से भी गिरफ्तार किया है। दोषी कहीं भी हों, बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में चल रही क्लर्कों की हड़ताल को लेकर सरकार के साथ दो बार वार्ता हो चुकी है। वार्ता विफल रही लेकिन प्रयास जारी है, जिन किसानों की प्रदेश में बरसात से फसलें प्रभावित हुई हैं, वह किसान 18 अगस्त तक पोर्टल पर सूचना दर्ज करवा करते हैं। अभी तक चार लाख से अधिक किसानों ने पोर्टल पर फसल खराब होने के बारे में जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की कोशिश है कि सात सितंबर तक प्रभावित किसानों को उनकी फसल का मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के गांव-गांव में जाकर जनता से जनसंवाद किया जा रहा है, जहां पर मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं व मांगों को सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जजपा को मजबूत बनाने के लिए संगठन में बदलाव किया गया है। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed